Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मनीष सिसोदिया ने कार्यकर्ताओं संग मनाया रंगों का त्योहार, कहा- कट्टर ईमानदार होली

Manish Sisodia, AAP, Aam Aadmi Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 Mar 2026

Last updated on: Mar 04, 2026, 14:11 IST

देशभर में होली का त्योहार पूरे जोश और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी माहौल के बीच आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अपने आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ होली खेली। सुबह से ही उनके घर पर कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। कार्यक्रम के दौरान ढोल की थाप पर कार्यकर्ताओं ने जमकर नाच-गाना किया।

रंग, गुलाल, ढोल और गीतों के बीच माहौल पूरी तरह उत्सवमय नजर आया। होली के इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक था। सभी ने एक-दूसरे को रंग लगाया, गले मिले और होली की शुभकामनाएं दीं। मनीष सिसोदिया ने इस बार की होली को "कट्टर ईमानदार होली" बताया। उनका कहना है कि आम आदमी पार्टी और उसके नेताओं को बदनाम करने की कई कोशिशें की गईं, लेकिन कोई भी आरोप साबित नहीं हुआ।

सिसोदिया ने कहा कि "काजल की कोठरी में भी आम आदमी पार्टी के नेताओं पर कोई कालिख नहीं लगी।" उन्होंने बताया कि पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल और अन्य नेताओं ने मिलकर तय किया कि इस बार होली ईमानदारी के नाम की होगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी इस मौके पर शामिल होंगे और ईमानदारी का रंग गुलाल के साथ हवा में फैलाएंगे।

इस दौरान मनीष सिसोदिया ने भारतीय जनता पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी हर चीज को गलत तरीके से पेश करने की कोशिश करती है। सिसोदिया ने कहा कि होली जैसे पवित्र और खुशियों के त्योहार को भी बीजेपी ने मधुशाला से जोड़ दिया है, जो ठीक नहीं है। उन्होंने कहा, "आदी अंत से सनातन परंपरा में लोग एक-दूसरे को गले लगाकर और मतभेद मिटाकर होली मनाते हैं। पता नहीं क्यों बीजेपी को लगता है कि होली मनाने के लिए शराब जरूरी है। होली तो रंगों, भाईचारे और खुशियों का त्योहार है। इसे शराब से जोड़ना सही नहीं है।"

 

Tags: Manish Sisodia , AAP , Aam Aadmi Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD