Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान गुरु साहिबान के खिलाफ की अपनी बेअदबी के कार्रवाईयों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे : सुखबीर सिंह बादल द्रौपदी मुर्मु ने भारत-मोल्दोवा बिज़नेस फोरम को संबोधित किया द्रौपदी मुर्मु का मोल्दोवा संसद का दौरा दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर की बर्बरता, संसद मार्च रद्द, भूख हड़ताल जारी रहेगी : अभिजीत दिपके रजिस्ट्रेशन सेवा केंद्र निजीकरण नहीं, लोगों को बेहतर सुविधा देने की पहल : सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू सम्राट चौधरी ने सोमनाथ स्पेशल ट्रेन को दिखाई हरी झंडी त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग के दुखद निधन से मैं अत्यंत स्तब्ध और दुखी हूं : माणिक साहा भजनलाल शर्मा ने परियोजनाओं में देरी के खिलाफ अधिकारियों को चेतावनी दी 'शरावती परियोजना' कर्नाटक की बिजली जरूरतों के लिए महत्वपूर्ण : डीके शिवकुमार सुब्रह्मण्यम जयशंकर और बख्तियार सैदोव की अहम बातचीत अफगानिस्तान में अचानक आई बाढ़ में 20 लोगों की मौत, 100 से ज्‍यादा लापता तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले

 

सरोजिनी नायडू: ‘नाइटिंगेल ऑफ इंडिया’ ने शब्दों से जगाई राष्ट्रभावना, संघर्ष से रचा इतिहास

Khas Khabar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 01 Mar 2026

Last updated on: Mar 02, 2026, 17:27 IST

'नाइटिंगेल ऑफ इंडिया' के नाम से मशहूर सरोजिनी नायडू ने अपनी काव्य प्रतिभा से भारतीय संस्कृति, प्रकृति और राष्ट्रवाद को जीवंत किया। साथ ही स्वतंत्रता संग्राम में अडिग साहस दिखाया। उनकी कविताओं में भावुकता, लय और जीवंत चित्रण इतना गहरा था कि महात्मा गांधी ने उन्हें 'भारत कोकिला' कहा था।सरोजिनी नायडू की 2 मार्च को पुण्यतिथि है। वह मात्र 12 साल की उम्र में कविताएं लिखना शुरू कर चुकी थीं और उनके हर शब्द में क्रांति की गूंज थी। 

आधुनिक भारतीय इतिहास में सरोजिनी नायडू बुद्धि, वाक्पटुता और कर्मठता का दुर्लभ संगम थीं। वे एक महान कवयित्री, राष्ट्रवादी नेता और महिलाओं के अधिकारों की प्रबल समर्थक रहीं।उन्होंने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाई और सामाजिक सुधारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उनकी लेखन शैली ब्रिटिश रोमांटिक परंपरा से प्रभावित थी, जिसमें ब्रिटिश रोमांटिक कवियों की तरह काव्यात्मक गुणवत्ता, समृद्ध इमेजरी, संवेदनशीलता और संगीतमय लय थी। 

वह अंग्रेजी में लिखती थीं, लेकिन उनकी कविताओं में भारतीय जीवन, बाजारों की रौनक, प्रकृति की सुंदरता और आम लोगों की भावनाएं जीवंत हो उठती थीं।उनकी भाषा सरल, भावपूर्ण और संवेदनशील थी, जिसमें अलंकार, रूपक और ध्वन्यात्मकता का खूबसूरत इस्तेमाल होता था। हर पंक्ति में भारतीयता की गंध और स्वतंत्रता की पुकार साफ झलकती थी। इन्हीं खूबियों को देखते हुए महात्मा गांधी ने उन्हें 'भारत की कोकिला' कहा था।

उनकी प्रमुख रचनाओं पर नजर डालें तो उनमें 'द गोल्डन थ्रेशोल्ड' है, जो उनकी पहली काव्य संग्रह है। इसमें भारतीय जीवन की सादगी और सुंदरता को चित्रित किया गया। यह उनके घर के नाम पर रखा गया। दूसरी रचना का नाम 'द बर्ड ऑफ टाइम: सॉन्ग्स ऑफ लाइफ, डेथ एंड द स्प्रिंग" है, जिसमें राष्ट्रवादी भावनाएं प्रमुख हैं, जैसे प्रसिद्ध कविता 'इन द बाजार्स ऑफ हैदराबाद' जो स्वदेशी आंदोलन को प्रेरित करती है।

उनकी रचनाओं में द ब्रोकन विंग: सॉन्ग्स ऑफ लव, डेथ एंड डेस्टिनी भी है, जो प्रेम, मृत्यु और भाग्य पर केंद्रित है और भावुकता की गहराई भी है। द सेप्टर्ड फ्लूट: सॉन्ग्स ऑफ इंडिया, उनके संग्रहित काव्यों का संकलन, जिसमें भारतीय परंपरा और भावनाओं का मिश्रण है और द फेदर ऑफ द डॉन है, जो उनके अन्य काव्यों का संग्रह है।

इन रचनाओं की खासियत यह है कि वे भारतीय संस्कृति, दैनिक जीवन, प्रकृति और राष्ट्रप्रेम को रोमांटिक अंदाज में पेश करती हैं। उनकी कविताएं जैसे 'पलान क्वीन बियर्स', 'कॉरोमंडल फिशर्स', 'इंडियन वीवर्स' और 'क्रैडल सॉन्ग' में आम भारतीयों की जिंदगी को संवेदनशीलता से दिखाया गया है। हर शब्द में क्रांति की भावना थी, चाहे वह ब्रिटिश शासन के खिलाफ हो या महिलाओं की मुक्ति के लिए। राजनीतिक जीवन में भी वह अग्रणी रहीं।

1925 में वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पहली भारतीय महिला अध्यक्ष बनीं। 1924 में पूर्वी अफ्रीका में भारतीय कांग्रेस में भाग लिया। स्वतंत्रता के बाद वे संयुक्त प्रांत (अब उत्तर प्रदेश) की पहली महिला राज्यपाल बनीं और संविधान सभा में राष्ट्रीय ध्वज के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने महिलाओं की शिक्षा, अधिकार और लैंगिक समानता के लिए काम किया। उनका मानना था कि "विश्व-सभ्यता के आगे बढ़ने का समय आ गया है, जब देश सेवा में लैंगिक भेदभाव नहीं होना चाहिए।"उन्होंने कविता के माध्यम से क्रांति जगाई और संघर्ष से भारत को नई दिशा दी। आज भी उनकी रचनाएं और विचार प्रेरणा स्रोत हैं।

 

Tags: Khas Khabar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD