Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल

 

रोवमैन पॉवेल बने वेस्टइंडीज के नए 'सिक्सर किंग', टी20 में तोड़ा निकोलस पूरन का रिकॉर्ड

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, T20 World Cup 2026, ICC T20 World Cup 2026, ICC Mens T20 World Cup, ICC Mens T20 World Cup 2026, India, West Indies
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 01 Mar 2026

Last updated on: Mar 02, 2026, 17:17 IST

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया की भिड़ंत वेस्टइंडीज के साथ हो रही है। ईडन गार्डन्स के मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए कैरेबियाई टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 195 रन बनाए। रोवमैन पॉवेल ने शानदार बैटिंग करते हुए अंतिम ओवरों में 19 गेंदों में 34 रनों की नाबाद पारी खेली। पॉवेल ने अपनी इस पारी में 2 छक्के लगाने के साथ ही इतिहास रच दिया।  

रोवमैन पॉवेल वेस्टइंडीज की तरफ से टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। भारत के खिलाफ 34 रनों की नाबाद पारी के दौरान पॉवेल ने 2 छक्के लगाते हुए निकोलस पूरन के रिकॉर्ड को तोड़ा। पॉवेल टी20 में अब 150 छक्के लगा चुके हैं, वहीं पूरन ने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में 149 छक्के लगाए हैं।

टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत शानदार रही। कप्तान शाई होप और रोस्टन चेज ने मिलकर पहले विकेट के लिए 68 रन जोड़े। होप 33 गेंदों का सामना करने के बाद 32 रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती का शिकार बने। वहीं, चेज ने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए 25 गेंदों में 40 रनों की दमदार पारी खेली। चेज ने अपनी पारी में 5 चौके और एक छक्का लगाया।

शिमरोन हेटमायर ने 12 गेंदों में 27 रन बनाए, लेकिन वह अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील करने में नाकाम रहे। शेरफेन रदरफोर्ड 9 गेंदों में सिर्फ 14 रन ही बना सके। हालांकि, रदरफोर्ड के आउट होने के बाद रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने मोर्चा संभाला। दोनों ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 35 गेंदों में 76 रनों की अहम साझेदारी निभाई। 

पॉवेल 19 गेंदों में 34 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि होल्डर ने 22 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 37 रन बनाए।गेंदबाजी में भारतीय टीम की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 36 रन देकर दो विकेट निकाले। वहीं, हार्दिक पांड्या और वरुण चक्रवर्ती ने एक-एक विकेट चटकाया। अर्शदीप सिंह काफी महंगे साबित हुए और उन्होंने 4 ओवर में 43 रन खर्च किए।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , T20 World Cup 2026 , ICC T20 World Cup 2026 , ICC Mens T20 World Cup , ICC Mens T20 World Cup 2026 , India , West Indies

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD