Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सेमीफाइनल की सभी 4 टीमें तय, जानिए कब, किस टीम का होगा मुकाबला?

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, T20 World Cup 2026, ICC T20 World Cup 2026, ICC Mens T20 World Cup, ICC Mens T20 World Cup 2026, India, West Indies
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 01 Mar 2026

Last updated on: Mar 02, 2026, 17:15 IST

वेस्टइंडीज को 5 विकेट से मात देकर भारत ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इस मुकाबले के साथ सेमीफाइनल की सभी 4 टीमें तय हो गई हैं। आइए, जानते हैं कि सेमीफाइनल में कब, किस टीम से किसका मुकाबला किस मैदान पर होने जा रहा है। सेमीफाइनल-1: ग्रुप-1 में सभी तीन मैच जीतकर साउथ अफ्रीका ने सेमीफाइनल-1 में जगह बनाई है, जहां उसका सामना 4 मार्च को कोलकाता स्थित ईडन गार्डन्स मैदान पर न्यूजीलैंड से होगा।

साउथ अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक अजेय रहा है। इस टीम ने कनाडा के खिलाफ 57 रन की जीत के साथ अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत की, जिसके बाद अफगानिस्तान को दूसरे सुपर ओवर तक चले मुकाबले में हराया। इसके बाद साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 7 विकेट से जीत हासिल की और यूएई को 6 विकेट से मात देकर अपने ग्रुप स्टेज का समापन किया।

सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रन से मात देने के बाद वेस्टइंडीज के विरुद्ध 9 विकेट से जीत दर्ज की और जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हराकर सुपर-8 अभियान का समापन किया।दूसरी ओर, ग्रुप-2 में न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराने के बाद यूएई को 10 विकेट से रौंदा। इसके बाद उसे साउथ अफ्रीका के हाथों 7 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी और फिर कनाडा को 8 विकेट से हराकर ग्रुप स्टेज का समापन किया।

इस टीम का पहला सुपर-8 मैच पाकिस्तान के खिलाफ था, जो बारिश के चलते रद्द हो गया। इसके बाद कीवी टीम ने श्रीलंका को 61 रन से हराया और फिर इंग्लैंड के हाथों 4 विकेट से शिकस्त झेली।सेमीफाइनल-2: यह मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मार्च को मुंबई के वानखेडे़ स्टेडियम में खेला जाएगा। ग्रुप-2 में भारत ने यूएसए के खिलाफ 29 रन से जीत के साथ ग्रुप स्टेज का आगाज किया। इसके बाद नामीबिया को 93 रन और पाकिस्तान को 61 रन से हराया और फिर नीदरलैंड के खिलाफ 17 रन से जीत दर्ज की।

टीम इंडिया को सुपर-8 के अपने पहले मैच में साउथ अफ्रीका के हाथों 76 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उसने जिम्बाब्वे को 72 रन से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को कायम रखा था। अपने अंतिम सुपर-8 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से शिकस्त दी।दूसरी ओर, इंग्लैंड ने नेपाल के खिलाफ 4 रन से जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की, लेकिन अगले ही मैच में उसे वेस्टइंडीज ने 30 रन से हरा दिया। 

इसके बाद इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को 5 विकेट और इटली को 24 रन से हराकर ग्रुप स्टेज का समापन किया।सुपर-8 में इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ 51 रन और पाकिस्तान के विरुद्ध 2 विकेट से जीत दर्ज की। इसके बाद न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में शान से प्रवेश किया है।सेमीफाइनल जीतने वाली दोनों टीमें 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खिताब के लिए भिड़ेंगी।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , T20 World Cup 2026 , ICC T20 World Cup 2026 , ICC Mens T20 World Cup , ICC Mens T20 World Cup 2026 , India , West Indies

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD