Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

नायब सिंह सैनी, कृष्ण पाल गुर्जर व इनेलो अध्यक्ष अभय चौटाला ने अनिल विज के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

ऊर्जा मंत्री अनिल विज का हाल जानने के लिए आज दिनभर उनके प्रशंसकों का लगा तांता

Anil Vij, Haryana, Ambala, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, Nayab Singh Saini, Krishan Pal Gurjar, Abhay Chautala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अम्बाला , 28 Feb 2026

Last updated on: Mar 02, 2026, 14:56 IST

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज के अम्बाला छावनी स्थित आवास पर आज प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री श्री कृष्णपाल गुर्जर, इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अभय सिंह चौटाला ने उनका हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की मंगलकामना की। 

प्रात: अम्बाला छावनी मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के साथ आत्मीयता और सद्भाव का प्रतीक रही इस भेंट के दौरान प्रदेश के विकास एवं जनसेवा से जुड़े विषयों पर भी संक्षिप्त चर्चा हुई। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि श्री अनिल विज प्रदेश की राजनीति के वरिष्ठ एवं अनुभवी नेता हैं, जिनका प्रशासनिक अनुभव और जनसेवा के प्रति समर्पण हरियाणा के लिए अमूल्य है। 

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि श्री विज शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होकर पुनः ऊर्जा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के आगमन पर श्री अनिल विज, उनके भाई श्री राजिंद्र विज एवं श्री कपिल विज ने उन्हें शॉल भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया। पारिवारिक आत्मीयता के माहौल में हुई इस भेंट ने आपसी विश्वास और सहयोग की भावना को और मजबूत किया। 

"बम्बई से आया मेरा दोस्त...." केंद्रीय मंत्री के स्वागत में ऊर्जा मंत्री ने गीत गुनगुनाया

ऊर्जा अनिल विज के आवास पर आज प्रातः उनका हालचाल जानने पहुंचे केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर का स्वागत मंत्री अनिल विज ने गीत की पंक्तियां "बम्बई से आया मेरा दोस्त...." गाकर किया। केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल ने उनका हालचालत जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। 

वहीं, आज दोपहर इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज का हालचाल जाना और शीघ्र स्वस्थ होकर जनसेवा में जुटने की कामना की। उधर, आज दिनभर ऊर्जा मंत्री अनिल विज का हाल जानने के लिए प्रदेश से भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के अलावा उनके प्रशंसक, विभिन्न संगठनों से लोग उनके आवास पर पहुंचे। 

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Ambala , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Nayab Singh Saini , Krishan Pal Gurjar , Abhay Chautala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD