Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

नरेंद्र मोदी ने मदुरै में ₹4,400 करोड़ के विकास प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया

हाई-क्वालिटी इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण लोगों के सशक्तीकरण का माध्यम है : नरेंद्र मोदी

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi, Dr Loganathan Murugan, Dr L Murugan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मदुरै , 01 Mar 2026

Last updated on: Mar 02, 2026, 14:04 IST

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज तमिलनाडु के मदुरै में 4,400 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और आधारशिला रखी। मदुरै की पावन धरती पर जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का दिन तमिलनाडु की विकास यात्रा में एक गौरवशाली अध्याय के रूप में दर्ज हो गया है।

इन परियोजनाओं का मुख्य उद्देश्य राज्य में कनेक्टिविटी का कायाकल्प करना, अर्थव्यवस्था को गति देना और युवाओं के लिए रोजगार के व्यापक अवसर पैदा करते हुए लाखों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है। हाई-क्वालिटी इंफ्रास्ट्रक्चर के महत्व पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण मूल रूप से लोगों को सशक्त बनाने का माध्यम है।

श्री मोदी ने रेखांकित किया कि, “इन विकास कार्यों का अर्थ है किसानों के लिए बाजारों तक पहुंचने के लिए बेहतर सड़कें, तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के लिए सुगम यात्रा और व्यवसायों के लिए तेज परिवहन की सुविधा। प्रधानमंत्री ने कहा, “पिछले बारह वर्षों में, भारत सरकार ने तमिलनाडु के राजमार्ग नेटवर्क में महत्वपूर्ण निवेश किया है, जिसके तहत 2014 से अब तक चार हजार किलोमीटर से अधिक लंबे राजमार्गों का निर्माण किया गया है।”

उन्होंने दो प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के शिलान्यास का उल्लेख किया पहला, मरक्कनम-पुडुचेरी सेक्शन को चार-लेन का बनाने का कार्य करना, जिसमें तटीय पर्यटन और व्यापार को मजबूती देने के लिए 2,100 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया जा रहा है और दूसरा, परमकुडी-रामनाथपुरम स्ट्रेच को चार-लेन का बनाने का कार्य।

1,800 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश वाली इस दूसरी परियोजना से रामेश्वरम और धनुषकोडी जैसे स्थलों तक पहुंच काफी आसान हो जाएगी, जिससे तीर्थयात्रियों के लिए यात्रा सुगम होगी और कृषि उपज व समुद्री उत्पादों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित होगी। प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि पिछले एक दशक में, भारतीय रेलवे ने एक ऐतिहासिक बदलाव देखा है और यह एक आधुनिक, कुशल और जन-केंद्रित परिवहन प्रणाली के रूप में उभरकर सामने आया है।

श्री मोदी ने कहा, “यह बदलाव विशेष रूप से तमिलनाडु में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है, जहाँ वर्तमान सरकार के कार्यभार संभालने के बाद से रेलवे बजट आवंटन में लगभग नौ गुना की वृद्धि हुई है।” प्रधानमंत्री ने आंकड़ों का उल्लेख करते हुए बताया कि जहाँ 2009 से 2014 के बीच औसत वार्षिक बजट आवंटन मात्र 880 करोड़ रुपये था, वहीं वर्ष 2026-27 के लिए इसे बढ़ाकर 7,600 करोड़ रुपये कर दिया गया है।

उन्होंने आगे विस्तार से बताया कि राज्य में 1,300 किलोमीटर से अधिक की नई रेल पटरियाँ बिछाई गई हैं, 97 प्रतिशत इलेक्ट्रिफिकेशन का लक्ष्य हासिल कर लिया गया है, और सैकड़ों फ्लाईओवर व अंडरपास के निर्माण से सुरक्षा और कुशलता में सुधार हुआ है। एक महत्वपूर्ण उपलब्धि को याद करते हुए, प्रधानमंत्री ने पिछले वर्ष नए पंबन ब्रिज के उद्घाटन के अपने सौभाग्य का उल्लेख किया और इसे भारत के पहले वर्टिकल ब्रिज के रूप में वर्णित किया।

प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि वर्तमान में 9 वंदे भारत और 9 अमृत भारत ट्रेनें तमिलनाडु के लोगों की सेवा कर रही हैं, जिनके कोच चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (आईएफसी) में निर्मित किए गए हैं। उन्होंने 'मेक इन इंडिया' के दृष्टिकोण पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा, “यह आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दे रहा है और हमारे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा कर रहा है।”

श्री मोदी ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत राज्य के सतहत्तर (77) रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है, ताकि उनमें सुविधा, सुगमता और स्थानीय पहचान का समावेश किया जा सके। इसी कड़ी में आज आठ पुनर्विकसित स्टेशनों का उद्घाटन किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि चेन्नई बीच-चेन्नई एग्मोर चौथी लाइन के लोकार्पण से हजारों दैनिक यात्रियों को लाभ होगा।

प्रधानमंत्री ने कुंभकोणम, येरकॉड और वेल्लोर में आकाशवाणी के नए एफएम रिले ट्रांसमीटरों का भी उद्घाटन किया और इन रेडियो स्टेशनों को जनता की सेवा में समर्पित किया। प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि पिछले दशक की तुलना में तमिलनाडु के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर वित्तपोषण में तीन गुना वृद्धि हुई है। उन्होंने रेखांकित किया कि केंद्रीय बजट 2026 में राज्य पर इस मजबूत फोकस को बरकरार रखा गया है।

उन्होंने बेंगलुरु-चेन्नई और चेन्नई-हैदराबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के प्रस्तावों का विवरण साझा किया, जो क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए पुरी तरह तैयार हैं। इसके अतिरिक्त, प्रधानमंत्री ने बताया, “केंद्रीय बजट में तमिलनाडु को रेयर अर्थ कॉरिडोर का हिस्सा बनाया गया है, जिसका उद्देश्य उन्नत विनिर्माण, अनुसंधान और प्रौद्योगिकी विकास को बढ़ावा देना है।”

प्रधानमंत्री ने उल्लेख किया कि तमिलनाडु का इतिहास और विरासत अत्यंत समृद्ध है। उन्होंने घोषणा की कि आदिचनल्लूर जैसे ऐतिहासिक स्थलों को ग्लोबल हेरिटेज डेस्टिनेशन (वैश्विक विरासत स्थलों) के रूप में विकसित किया जाएगा। श्री मोदी ने कहा कि पुलिकट झील और पोधिगई मलई के आसपास इकोटूरिज्म की पहलों से जहाँ एक ओर प्राकृतिक इकोसिस्टम का संरक्षण होगा, वहीं दूसरी ओर रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। 

इसके अलावा, उन्होंने उल्लेख किया कि विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए देश भर में लगभग दो सौ इंडस्ट्रियल क्लस्टर की पहचान की जाएगी और उन्हें सहायता प्रदान की जाएगी। इस बात पर जोर देते हुए कि तमिलनाडु कई उद्योगों का केंद्र है, प्रधानमंत्री ने कहा कि इस योजना से यहाँ के स्थानीय युवाओं को व्यापक लाभ होगा।

प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि प्रत्येक भारतीय 2047 तक एक विकसित राष्ट्र के निर्माण के लिए प्रेरित है। उन्होंने रेखांकित किया कि राष्ट्र के भाग्य को आकार देने में तमिलनाडु एक निर्णायक भूमिका निभाएगा। समावेशी विकास और राज्य की प्रगति सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार की पूर्ण प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, उन्होंने इस संकल्प के साथ अपनी बात समाप्त की, "विकसित भारत के निर्माण के लिए तमिलनाडु का विकास हमारा सामूहिक लक्ष्य है।"

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , Dr Loganathan Murugan , Dr L Murugan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD