Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

देश की प्रगति में विज्ञान की अहम भूमिका: हरजोत बैंस ने विद्यार्थियों को जिज्ञासा बढ़ाने के लिए किया प्रेरित

शिक्षा मंत्री ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च मोहाली में साइंस फेस्ट “तत्त्वा” का उद्घाटन किया

Harjot Singh Bains, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर , 28 Feb 2026

Last updated on: Mar 02, 2026, 12:45 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की नवाचार को प्रोत्साहित करने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए पंजाब के शिक्षा एवं सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री स हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि एक विकसित राष्ट्र का मार्ग उसकी वैज्ञानिक खोजों से निर्धारित होता है। उन्होंने युवाओं से देश की विकास गाथा को वैश्विक स्तर तक पहुंचाने के लिए जिज्ञासा की भावना अपनाने का आह्वान किया।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर आईआईएसईआर मोहाली में आयोजित वार्षिक साइंस फेस्ट “तत्त्वा” का उद्घाटन करते हुए शिक्षा मंत्री ने विद्यार्थियों से विज्ञान को केवल एक विषय के रूप में नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के एक सशक्त साधन के रूप में देखने की अपील की।

संस्थान के विद्यार्थियों तथा स्कूल ऑफ एमिनेंस और मेरिटोरियस स्कूलों के छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “पहिए के आविष्कार से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तक, मानव प्रगति का हर चरण विज्ञान पर आधारित रहा है। हमारे देश की तरक्की विज्ञान की भाषा में लिखी गई है।”

ऐतिहासिक उपलब्धियों से लेकर वर्तमान लक्ष्यों तक प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि हाई-स्पीड रेल, एयरोस्पेस, मेडिकल साइंस और डिजिटल अवसंरचना में भारत की प्रगति वैज्ञानिक दृष्टिकोण का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों से महान भारतीय वैज्ञानिकों—सी. वी. रमन, जिनकी ‘रमन प्रभाव’ की खोज के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है; नरिंदर सिंह कपानी; प्यारा सिंह गिल; तथा नोबेल पुरस्कार विजेता हर गोबिंद खुराना—से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि इन दूरदर्शी वैज्ञानिकों ने केवल समस्याओं का समाधान ही नहीं किया, बल्कि आधुनिक भारत की नींव रखी। उन्होंने विद्यार्थियों से वैज्ञानिकों को अपना आदर्श और पुस्तकों को जीवनभर का साथी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि लक्ष्य केवल आईआईटी, आईआईएम या आईआईएसईआर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश पाना नहीं, बल्कि वहां से ज्ञान अर्जित कर राष्ट्र-निर्माता के रूप में उभरना होना चाहिए।

शिक्षा मंत्री ने राष्ट्रीय विकास में जिज्ञासा की भूमिका पर बल देते हुए विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में घटित होने वाली घटनाओं के “क्यों” और “कैसे” पर प्रश्न करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह भी बताया कि पंजाब सरकार द्वारा गुणवत्तापूर्ण अवसंरचना और प्रतियोगी कोचिंग पर ध्यान देने के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं, जिसके चलते इस वर्ष 300 से अधिक सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने जेईई मेन्स परीक्षा उत्तीर्ण की है।

उन्होंने आईआईएसईआर मोहाली के निदेशक अनिल कुमार त्रिपाठी को विज्ञान पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के लिए पंजाब सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। साथ ही राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग और प्रमुख शोध संस्थानों के बीच सहयोग बढ़ाने की इच्छा भी व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि आईआईएसईआर जैसी संस्थाएं नवाचार के प्रमुख केंद्र हैं और सरकार चाहती है कि विद्यार्थियों को इन संसाधनों तक सीधी पहुंच मिले, वे प्रयोगशालाओं में कार्य करें, फैकल्टी से सीखें और वैज्ञानिक वातावरण का अनुभव करें। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने साइंस मैगज़ीन “मेराकी” का विमोचन किया तथा आईआईएसईआर मोहाली के पूर्व विद्यार्थियों (एलुमनी) की वेबसाइट भी लॉन्च की। 

इससे पहले उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया, युवा शोधकर्ताओं से संवाद किया और उनके वैज्ञानिक मॉडलों तथा नवाचारी सोच की सराहना की। इस अवसर पर निदेशक डॉ. अनिल कुमार त्रिपाठी ने शिक्षा मंत्री का स्वागत करते हुए ‘रमन प्रभाव’ को समर्पित राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला, जिसके माध्यम से भारतीय विज्ञान ने वैश्विक स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई।

 

Tags: Harjot Singh Bains , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD