होशियारपुर के विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने आज वार्ड नंबर 3 में 19 लाख रुपए की लागत से आरएमसी (रेडी मिक्स कंक्रीट) से बनने वाली गलियों के निर्माण कार्य की विधिवत शुरुआत करवाई। इस अवसर पर स्थानीय निवासियों ने विधायक का स्वागत करते हुए क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।
विधायक जिम्पा ने कहा कि वार्ड नंबर 3 की गलियों की लंबे समय से मरम्मत और पक्के निर्माण की मांग की जा रही थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आरएमसी से बनने वाली गलियां टिकाऊ, मजबूत और लंबे समय तक चलने वाली होंगी, जिससे लोगों को बार-बार मरम्मत की समस्या से राहत मिलेगी।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है और शहर के हर वार्ड में जरूरत के अनुसार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुसार और तय समय सीमा में पूरा किया जाए।
इस मौके पर सीनियर डिप्टी मेयर परवीन सैनी, कृष्ण सिंह सैनी, विकास मट्टू, बृज मट्टू, जोगिंदर राजा, मनी गोगिया, खुशीराम धीमान, बलविंदर राणा तथा वरिंदर वैद सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।