Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान गुरु साहिबान के खिलाफ की अपनी बेअदबी के कार्रवाईयों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे : सुखबीर सिंह बादल द्रौपदी मुर्मु ने भारत-मोल्दोवा बिज़नेस फोरम को संबोधित किया द्रौपदी मुर्मु का मोल्दोवा संसद का दौरा दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर की बर्बरता, संसद मार्च रद्द, भूख हड़ताल जारी रहेगी : अभिजीत दिपके रजिस्ट्रेशन सेवा केंद्र निजीकरण नहीं, लोगों को बेहतर सुविधा देने की पहल : सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू सम्राट चौधरी ने सोमनाथ स्पेशल ट्रेन को दिखाई हरी झंडी त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग के दुखद निधन से मैं अत्यंत स्तब्ध और दुखी हूं : माणिक साहा भजनलाल शर्मा ने परियोजनाओं में देरी के खिलाफ अधिकारियों को चेतावनी दी 'शरावती परियोजना' कर्नाटक की बिजली जरूरतों के लिए महत्वपूर्ण : डीके शिवकुमार सुब्रह्मण्यम जयशंकर और बख्तियार सैदोव की अहम बातचीत अफगानिस्तान में अचानक आई बाढ़ में 20 लोगों की मौत, 100 से ज्‍यादा लापता तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले

 

स्टॉकहोम की टूटी नींद! जब खुले आसमान के नीचे मारे गए 'बिना बॉडीगार्ड वाले पीएम'

Khas Khabar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 Feb 2026

Last updated on: Feb 28, 2026, 12:26 IST

स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम की उस रात सड़कों पर सामान्य सी रौनक थी। सिनेमा हॉल के बाहर लोग आ जा रहे थे। अचानक गोली चली और पति जमीन पर गिर पड़ा। आम सी भीड़ में शामिल ये शख्स बेहद खास था। ये स्वीडन के प्रधानमंत्री थे जो बिना किसी सुरक्षा घेरे, बिना बॉडीगार्ड के चलना पसंद करते थे।

इनका नाम था ओलोफ पाल्मे। 28 फरवरी 1986 की रात लगभग साढ़े 11 बजे, ओलोफ पाल्मे अपनी पत्नी लिस्बेथ पामे के साथ “ग्रैंड सिनेमा” से फिल्म देखकर घर लौट रहे थे। वे अक्सर आम नागरिकों की तरह बिना सुरक्षा के घूमते थे—यह उनकी राजनीतिक शैली और स्वीडिश लोकतांत्रिक संस्कृति का हिस्सा माना जाता था। 

तभी एक हमलावर ने पास आकर पीछे से गोली मारी। पामे को सीने में गोली लगी और घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई, जबकि उनकी पत्नी घायल हुईं लेकिन बच गईं। ओलोफ पाल्मे 1969 से 1976 और फिर 1982 से 1986 तक स्वीडन के प्रधानमंत्री रहे। वे वैश्विक स्तर पर एक मुखर और विवादास्पद नेता माने जाते थे। 

उन्होंने वियतनाम युद्ध में अमेरिका की आलोचना की, दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ खुलकर आवाज उठाई और परमाणु हथियारों की होड़ का विरोध किया। उनकी स्पष्टवादिता ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान भी दिलाया और आलोचना भी। हत्या के बाद स्वीडन शोक में डूब गया। यह घटना इसलिए भी चौंकाने वाली थी क्योंकि स्वीडन को लंबे समय तक एक शांत और सुरक्षित देश माना जाता रहा था।

इस हत्याकांड की जांच दशकों तक चलती रही। कई संदिग्धों से पूछताछ हुई, एक व्यक्ति को दोषी ठहराया भी गया, लेकिन बाद में उसे सबूतों की कमी के कारण बरी कर दिया गया। 2020 में स्वीडिश अभियोजकों ने घोषणा की कि उन्हें संदेह है कि "स्टिग एंगस्ट्रॉम" नामक व्यक्ति, जिसे “स्कैंडिया मैन” कहा जाता था, इस हत्या के पीछे हो सकता है। 

हालांकि, वह 2000 में ही मारा जा चुका था, इसलिए मामला औपचारिक रूप से बंद कर दिया गया। भारत में 1934 में जनमा स्कैंडिया मैन एक ग्राफिक डिजाइनर था और बतौर गवाह पाल्मे केस से जुड़ा रहा हालांकि वो बार-बार बयान बदलता रहा था और इस वजह से शक के घेरे में आया, लेकिन जब तक पुख्ता तौर पर उसके खिलाफ बात बनी तो वही दुनिया से विदा हो गया।

ओलोफ पामे की हत्या ने स्वीडन की सामाजिक और राजनीतिक आत्मछवि को झकझोर दिया। एक ऐसा देश, जो आजाद ख्याली और भरोसे की संस्कृति पर गर्व करता था, अचानक संदेह और आशंका के दौर में पहुंच गया।

 

Tags: Khas Khabar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD