Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मैच के दौरान अहसास हुआ, टाइमिंग पर भरोसा रखकर भी छक्के लगा सकता हूं : हार्दिक पंड्या

Hardik Pandya, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, T20 World Cup 2026, ICC T20 World Cup 2026, ICC Mens T20 World Cup, ICC Mens T20 World Cup 2026
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 26 Feb 2026

Last updated on: Feb 27, 2026, 14:45 IST

भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ गुरुवार को खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मैच में 72 रन से शानदार जीत दर्ज की। 23 गेंदों में 4 छक्कों और 2 चौकों के साथ 50 रन की नाबाद पारी खेलने वाले हार्दिक पंड्या को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया, जिन्होंने तिलक वर्मा (नाबाद 44) के साथ 31 गेंदों में 84 रन की अटूट साझेदारी की।

एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत ने 4 विकेट खोकर 256 रन बनाए। इसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर सिर्फ 184 रन ही बना सकी। मैच जीतने के बाद हार्दिक पंड्या ने अपनी ताबड़तोड़ पारी को लेकर कहा, "मैं काफी खुश हूं। 23 गेंदों में 50 सुनने में थोड़ा अजीब लगता है, लेकिन उस स्थिति में मुझे खुद को दोबारा आंकना पड़ा।

मुझे लगा कि मैं ज्यादा जोर से मारने की कोशिश कर रहा था। मैच के दौरान अहसास हुआ कि मैं टाइमिंग पर भरोसा रखकर भी छक्के लगा सकता हूं। मेरे लिए यह लय बनाए रखने वाला अच्छा मैच रहा, क्योंकि पिछले कुछ मैचों में मैं वो नहीं कर पा रहा था जो चाहता था। इसलिए मैं संतुष्ट हूं।" गुरुवार को खेले गए पहले मैच में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 9 विकेट से जीत दर्ज की।

इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका की जीत भारत के लिए बेहद जरूरी थी। जब पंड्या से पूछा गया कि क्या वह साउथ अफ्रीका-वेस्टइंडीज के बीच मैच पर नजर बनाए हुए थे, तो उन्होंने कहा, "हां, हम सब उस मैच पर नजर रखे हुए थे। लेकिन अब बात अच्छा क्रिकेट खेलने के साथ अपने स्किल सेट पर भरोसा रखने की, दबाव को झेलने की और अपना सर्वश्रेष्ठ देने की है।

साउथ अफ्रीका-वेस्टइंडीज का मैच खत्म होने के बाद हमारा पूरा फोकस अपने खेल पर था। यह हमारा मैच है और हमें इसी पर ध्यान देना है।" जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच के दौरान पंड्या ने 3 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 21 रन दिए। अपनी किफायती गेंदबाजी को लेकर पंड्या ने कहा, "काफी अच्छा लगा। मुझे नई गेंद से गेंदबाजी करना पसंद है, उसमें स्विंग मिलती है। भगवान की कृपा है कि मेरे पास इन-स्विंग और आउट-स्विंग दोनों का कौशल है। इससे विकेट लेने का मौका मिलता है और बल्लेबाज के लिए भी चुनौती होती है। मैं इससे संतुष्ट हूं।"

 

Tags: Hardik Pandya , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , T20 World Cup 2026 , ICC T20 World Cup 2026 , ICC Mens T20 World Cup , ICC Mens T20 World Cup 2026

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD