Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा चंडीगढ़ ने चलाया "एक पेड़ मां के नाम" अभियान, वार्ड-29 में हुआ पौधारोपण नरेंद्र मोदी ने दमन में 2,970 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर भाजपा चंडीगढ़ में खुशी की लहर गुलाब चंद कटारिया ने इंदिरा हॉलिडे होम, सेक्टर-24 की सुविधाओं का किया निरीक्षण राज्यपाल की घोषणा के अनुरूप मेधावी विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग पहल आयोजित हिंदी सिनेमा के दिग्गज फनकार राजेंद्र कृष्ण ने संगीत जगत को दिया नया आयाम मराठी मेरी पहचान है, लेकिन नई भाषाएं सीखना रोमांचित करता है : शरवरी भारतीय सिनेमा के सम्राट : 13 भाषाएं, 150 से ज्यादा फिल्में और गिनीज रिकॉर्ड फराह खान के घर गूंजा वाशु भगनानी विवाद, वरुण धवन के मजाक ने खींचा सबका ध्यान नरेन्द्र मोदी ने दमन में नमो अस्पताल का उद्घाटन किया फ्रेंच ओपन : अलेक्जेंडर ज्वेरेव और फ्लेवियो कोबोली के बीच होगा पुरुष एकल का फाइनल दिल्ली सचिवालय से नई इलेक्ट्रिक टैक्सी सेवा को हरी झंडी दिखाई गई विश्व पर्यावरण दिवस पर असम ने रचा इतिहास, एक ही दिन में लगाए 1.02 करोड़ से अधिक पौधे नरेन्द्र मोदी ने दमन के नमो हवाई अड्डे पर आधुनिक टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया नरेंद्र मोदी ने सूरत में बड़े डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, ग्रीन ग्रोथ को बढ़ावा दिया नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के हजीरा में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया नरेंद्र मोदी ने गुजरात के हजीरा स्थित एल एंड टी परिसर का दौरा किया योग हमारी सनातन संस्कृति का अनमोल उपहार है : नायब सिंह सैनी डॉ. जितेंद्र सिंह ने जम्मू में देश के सातवें क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र का शुभारम्भ किया हरित क्रांति की तरह बागवानी एवं एग्री-बिजनेस क्रांति का अब नेतृत्व करेगा हरियाणा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर नागरिकों से एक पेड़ अवश्य लगाने की करी अपील

 

भारतीय शेयर बाजार सपाट बंद, डिफेंस स्टॉक्स उछले

Sensex, Mumbai, BSE, Nifty, Shares, National Stock Exchange, Stock Market
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 26 Feb 2026

Last updated on: Feb 27, 2026, 14:03 IST

भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के कारोबारी सत्र में सपाट बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 27.46 अंक की मामूली गिरावट के साथ 82,248.61 और निफ्टी 14 .05 अंक की मामूली तेजी के साथ 25,496.55 पर बंद हुआ।  बाजार को संभालने का काम डिफेंस और हेल्थकेयर शेयरों ने किया। निफ्टी इंडिया डिफेंस 1.48 प्रतिशत और निफ्टी हेल्थकेयर 1.24 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ। 

इसके अलावा, निफ्टी फार्मा 1.08 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक 0.95 प्रतिशत, निफ्टी ऑयलएंडगैस 0.87 प्रतिशत, निफ्टी ऑटो 0.80 प्रतिशत, निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग 0.78 प्रतिशत, निफ्टी मेटल 0.39 प्रतिशत और निफ्टी इन्फ्रा 0.32 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ।निफ्टी मीडिया 0.68 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी 0.16 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 0.11 प्रतिशत और निफ्टी सर्विसेज 0.06 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ। 

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी मिलाजुला कारोबार हुआ। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 392.05 अंक या 0.66 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,798.15 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स एक अंक की मामूली कमजोरी के साथ 17,117.65 पर था। सेंसेक्स पैक में बीईएल, अदाणी पोर्ट्स, सनफार्मा, मारुति सुजुकी, भारती एयरटेल, एसबीआई, टीसीएस, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, एचयूएल, टाइटन और टेक महिंद्रा गेनर्स थे। 

ट्रेंट, इटरनल, पावरग्रिड, एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, आईटीसी, बजाज फिनसर्व, टीएंडटी, एचसीएल टेक और एमएंडएम लूजर्स थे। एसबीआई सिक्योरिटीज के टेक्निकल और डेरिवेटिव्स प्रमुख सुदीप शाह ने कहा कि निफ्टी ने दिन के दौरान एक छोटी रेंज में कारोबार किया।

दिन के दौरान इंडेक्स ज्यादातक समय अपने निचले स्तरों पर ही रहा। यह निवेशकों के सर्तक रुझान को दिखाता है। उन्होंने आगे कहा कि निफ्टी के लिए तत्काल रुकावट का स्तर 25,630-25,660 है। अगर यह स्तर टूटता है और कोई भी बड़ी तेजी आती है तो यह निफ्टी 25,800 के स्तर तक जा सकता है। वहीं, सपोर्ट का जोन 25,380 से 25,350 है।  

 

Tags: Sensex , Mumbai , BSE , Nifty , Shares , National Stock Exchange , Stock Market

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD