Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका का रिकॉर्ड, दर्ज की विकेटों के लिहाज से दूसरी बड़ी जीत

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, T20 World Cup 2026, ICC T20 World Cup 2026, ICC Mens T20 World Cup, ICC Mens T20 World Cup 2026, Aiden Markram, South Africa, West Indies
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अहमदाबाद , 26 Feb 2026

Last updated on: Feb 27, 2026, 13:16 IST

साउथ अफ्रीका ने गुरुवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए सुपर-8 मैच में वेस्टइंडीज को 9 विकेट से रौंदकर बड़ा रिकॉर्ड बनाया है।  मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने खराब शुरुआत के बावजूद 8 विकेट खोकर 176 रन बनाए। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने 16.1 ओवरों में महज 1 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

यह टी20 वर्ल्ड कप में 150 से ज्यादा रनों का पीछा करते हुए दूसरी सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड भी है। टी20 वर्ल्ड कप में 150 से ज्यादा रनों का पीछा करते हुए तीन टीमों ने 10 विकेट से जीत हासिल की है। साल 2021 में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ दुबई के मैदान पर 10 विकेट से मैच अपने नाम किया था, जबकि इंग्लैंड ने साल 2022 में एडिलेड में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप मैच को 10 विकेट से जीता था।

न्यूजीलैंड की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में चेन्नई के मैदान पर यूएई को 10 विकेट के अंतर से रौंद चुकी है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने 8 विकेट खोकर 176 रन बनाए। इस टीम ने 83 के स्कोर तक अपने 7 विकेट खो दिए थे। यहां से जेसन होल्डर ने रोमारियो शेफर्ड के साथ आठवें विकेट के लिए 57 गेंदों में 89 रन की साझेदारी करते हुए टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचा दिया।

होल्डर 31 गेंदों में 3 छक्कों और 4 चौकों के साथ 49 रन बनाकर आउट हुए, जबकि शेफर्ड ने 37 गेंदों में 4 छक्कों और 3 चौकों के साथ 52 रन की नाबाद पारी खेली। विपक्षी खेमे से लुंगी एनगिडी ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि कगिसो रबाडा और कॉर्बिन बॉश ने 2-2 विकेट हासिल किए।इसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने 16.1 ओवरों में मैच अपने नाम कर लिया। 

कप्तान एडेन मार्करम ने क्विंटन डी कॉक के साथ 8 ओवरों में 95 रन की साझेदारी की। क्विंटन 24 गेंदों में 4 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 47 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद मार्करम ने रयान रिकेल्टन के साथ दूसरे विकेट के लिए 82 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को आसान जीत दिलाई।कप्तान मार्करम 46 गेंदों में 82 रन बनाकर नाबाद रहे। उनकी इस पारी में 4 छक्के और 7 चौके शामिल थे, जबकि 2 छक्कों और 4 चौकों के साथ रिकेल्टन ने 45 रन की नाबाद पारी खेली। वेस्टइंडीज की तरफ से एकमात्र सफलता रोस्टन चेज के हाथ लगी।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , T20 World Cup 2026 , ICC T20 World Cup 2026 , ICC Mens T20 World Cup , ICC Mens T20 World Cup 2026 , Aiden Markram , South Africa , West Indies

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD