Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

राहुल गांधी के भाषणों को जनता गंभीरता से नहीं लेती : अर्जुन राम मेघवाल

Arjun Ram Meghwal, Bharatiya Janata Party, BJP, Ministry of Law and Justice
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बीकानेर , 26 Feb 2026

Last updated on: Feb 26, 2026, 17:46 IST

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष के किसी भी बात, सोशल मीडिया पोस्ट या फिर भाषण, जनता को भरोसा नहीं है क्योंकि जनता राहुल गांधी को गंभीरता से नहीं लेती है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लगातार भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर केंद्र सरकार पर हमलावर हैं।

उन्होंने कहा कि यह डील किसानों के हित में नहीं है। उन्होंने एक सभा में सरकार को चेतावनी दी है कि अगर हिम्मत है तो अमेरिका के साथ भारत की ट्रेड डील को समाप्त कर दीजिए। राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि राहुल गांधी के सोशल मीडिया पोस्ट और भाषणों का जनता पर ज्यादा असर नहीं होता।

उन्होंने लोकसभा में वही बयान दिया जो उन्होंने भोपाल में कार्यकर्ताओं के सामने दिया था और लोकसभा में बोलने के बाद वे तुरंत चले गए। नियम तोड़ना, अनुशासन का पालन न करना और यह मान लेना कि सिर्फ नेहरू-गांधी परिवार के सदस्य ही सबसे जरूरी हैं, ये रवैया ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि संसद के भीतर राहुल गांधी के इशारे पर महिला कांग्रेस सांसद पीएम मोदी की कुर्सी घेरने के लिए पहुंचती हैं।

लोकतंत्र में जनता के वोट तय करते हैं कि पीएम कौन बनेगा। राहुल गांधी ने इससे पहले भी एक बार प्रयास किया था, जिसमें वह पीएम की कुर्सी तक पहुंचे थे। इजरायल में पीएम मोदी को 'स्पीकर ऑफ द नेसेट' मेडल से सम्मानित किए जाने पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्पीकर ऑफ द केनेसट मेडल से सम्मानित किया जाना समस्त देशवासियों के लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का क्षण है।

यह सम्मान भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा, सशक्त नेतृत्व, और विश्व मंच पर बढ़ती प्रभावशीलता का प्रतीक है। स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि मां भारती के अमर सपूत, प्रखर राष्ट्रवादी व महान विचारक स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन! सामाजिक समरसता, हिंदुत्व और राष्ट्रवाद के महान ध्वजवाहक सावरकर का जीवन साहस और धैर्य का पर्याय है। उनके विचार भारत को परम वैभव पर ले जाने की शक्ति रखते हैं।

 

Tags: Arjun Ram Meghwal , Bharatiya Janata Party , BJP , Ministry of Law and Justice

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD