Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

बर्थडे स्पेशल : हॉलीवुड स्टार एस्टिन, लाजवाब अदाकारी ने बनाया वफादारी और दोस्ती का प्रतीक!

Special Day, Hollywood
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 Feb 2026

Last updated on: Feb 25, 2026, 13:06 IST

हॉलीवुड में कुछ कलाकार ऐसे होते हैं जिनकी पहचान उनका निभाया किरदार बन जाता है। पर्दे पर निभाई भूमिका उनकी विरासत बन जाती है। 25 फरवरी 1971 को जन्मे शॉन एस्टिन भी ऐसे ही अभिनेता हैं। एक्ट्रेस मां के बेटे ने बचपन से ही अभिनय की दुनिया में कदम रखा और धीरे-धीरे खुद को एक बहुमुखी कलाकार के रूप में स्थापित किया।

शॉन एस्टिन का करियर 1980 के दशक में शुरू हुआ, जब उन्होंने फिल्म द गुनिज में काम किया। यह फिल्म युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हुई और एस्टिन को पहचान मिली। लेकिन उन्हें वैश्विक स्तर पर प्रसिद्धि 'द लॉर्ड्स ऑफ रिंग' ट्रिलॉजी में सैमवाइज गैम्जी की भूमिका निभाने से। यह किरदार सिर्फ एक सहायक पात्र नहीं था, बल्कि दोस्ती, वफादारी और साहस का प्रतीक बन गया। 

एस्टिन के अभिनय ने इस किरदार को भावनात्मक गहराई दी, जिसकी आज भी सराहना की जाती है। कैसे एक अदाकार खुद को एक किरदार में ढालता है फिर उसमें रम जाता है, ये एक्टर उसकी भी मिसाल है। "लॉर्ड ऑफ द रिंग्स" के रोल के लिए शॉन ने 35 से 40 पाउंड तक वजन बढ़ा लिया था। अपनी आत्मकथा “देअर एंड बैक अगेन, एन एक्टर्स टेल” के जरिए भी उन्होंने "लॉर्ड ऑफ द रिंग्स" की कहानी कही है।

क्योंकि इनकी मां बाइपोलर थीं, इसलिए ये लोगों को मेंटल डिसऑर्डर की पहचान करने और उनका इलाज करने के बारे में बताने और उनकी मदद करने में बहुत एक्टिव हैं। फिल्मों के अलावा एस्टिन ने टेलीविजन और वॉइस एक्टिंग में भी काम किया है। उन्होंने कई एनिमेटेड सीरीज और डॉक्यूमेंट्री प्रोजेक्ट्स में अपनी आवाज दी। 

हाल के वर्षों में वे लोकप्रिय सीरीज स्ट्रेंजर थिंग्स में भी दिखाई दिए, जिससे नई पीढ़ी के दर्शकों के बीच भी उनकी पहचान बनी।उनका अभिनय करियर सिर्फ व्यावसायिक सफलता तक सीमित नहीं रहा। वे सामाजिक कार्यों और प्रेरणादायक भाषणों में भी सक्रिय रहे हैं। उन्होंने व्यक्तिगत अनुभवों और फिल्म उद्योग के अपने सफर को साझा करते हुए युवाओं को प्रेरित किया है।

 

Tags: Special Day , Hollywood

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD