Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

आसमान का चतुर शिकारी ब्लैक-शोल्डर काइट, कहलाता है 'किसान मित्र'

Khas Khabar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 Feb 2026

Last updated on: Feb 25, 2026, 12:54 IST

लाल-नारंगी चमकदार आंखें, तेज नजर और घंटों आसमान में एक छोटा लेकिन चतुर शिकारी पक्षी मंडराता दिखे तो जान लीजिए यह ब्लैक-शोल्डर काइट है, जिसे काले कंधों वाली चील भी कहा जाता है। यह किसान मित्र भी कहलाता है। बिहार सरकार के पर्यावरण एवं वन विभाग के अनुसार, ब्लैक-शोल्डर काइट सिर्फ एक सुंदर पक्षी नहीं, बल्कि प्रकृति का संतुलन बनाए रखने वाला चतुर शिकारी भी है। 

यह पक्षी खेतों के लिए वरदान से कम नहीं, क्योंकि यह चूहों और कीड़ों का शिकार करता है और फसलों को नुकसान से बचाता है। यह छोटा यानी लगभग 30 से 35 सेमी लंबा लेकिन बेहद फुर्तीला होता है। इसका शरीर सफेद-काले रंग का होता है, कंधों पर गहरे काले धब्बे होते हैं, जिस वजह से इसका नाम ब्लैक-शोल्डर काइट पड़ा। इसकी लाल-नारंगी चमकदार आंखें और उसके ऊपर काली रेखा होती है। 

जब यह उड़ता है तो सफेद शरीर और काले कंधे आसमान में साफ दिखते हैं।ब्लैक-शोल्डर काइट की सबसे खास बात है कि यह हवा में एक ही जगह स्थिर होकर मंडराता रहता है। यह हवा में घंटों टिका रहता है और नीचे जमीन पर चूहे या कीड़े को देखते ही तेजी से झपट्टा मारता है। इसी वजह से किसानों का सच्चा साथी कहलाता है। चूहों के अलावा ब्लैक-शोल्डर काइट टिड्डियों और अन्य कीड़ों और छोटे पक्षियों का शिकार करता है। 

धान, गेहूं, सरसों और अन्य फसलों के खेतों में यह रोजाना दर्जनों चूहों को पकड़ता है, जिससे किसानों को रासायनिक कीटनाशकों की जरूरत कम पड़ती है। इसी वजह से इसे किसान मित्र कहा जाता है। यह प्रकृति का प्राकृतिक पेस्ट कंट्रोलर है और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है।यह पक्षी आमतौर पर ऊंचे पेड़ों पर छोटे-से कटोरे के आकार का घोंसला बनाता है। 

घोंसले में डंडियां, टहनियां और घास होती है, जिसे फर से ढकता है। मादा 3-4 अंडे देती है और नर-मादा दोनों मिलकर बच्चों का पालन-पोषण करते हैं। घोंसला बनाने के लिए यह खुले मैदान, खेतों के किनारे या तेल ताड़ जैसे पेड़ पसंद करता है, जहां से शिकार आसानी से दिख जाए।भारत में यह पक्षी खासकर उत्तर-पूर्वी राज्यों, बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और दक्षिण भारत के खुले इलाकों में पाया जाता है। 

भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 (संशोधित 2022) के तहत यह अनुसूची 1 में शामिल है, यानी इसकी पूरी तरह सुरक्षा है। वहीं, आईयूसीएन की रेड लिस्ट में इसे लीस्ट कंसर्न में शामिल किया गया है। इसका संरक्षण जरूरी है क्योंकि खेती और शहरीकरण से इसका निवास स्थान कम हो रहा है।दुनिया भर में ब्लैक-शोल्डर काइट की चार प्रजातियां ब्लैक-शोल्डर्ड काइट (भारत, अफ्रीका), ऑस्ट्रेलियन ब्लैक-शोल्डर काइट, लेटर-विंग्ड काइट, व्हाइट-टेल्ड काइट पाए जाते हैं। ये सभी हवा में मंडराने और सटीक झपट्टे की कला में माहिर हैं।

 

Tags: Khas Khabar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD