Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

आधुनिक मूर्तिकला के पुरोधा : शंखो चौधरी ने भारत को दिया नया कलात्मक नजरिया

Khas Khabar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 Feb 2026

Last updated on: Feb 24, 2026, 17:33 IST

कल्पना कीजिए एक ऐसे युवा की, जिसकी आवाज बेहद गहरी और सुरीली थी। साल 1942 के 'भारत छोड़ो आंदोलन' में हिस्सा लेने के कारण वह जेल में बंद था और सजा काटने के बाद बाहर खुली हवा में सांस ले रहा था। उसके मन में एक कश्मकश चल रही थी, "क्या मैं एक लोक गायक बन जाऊं? मेरी आवाज अच्छी है, लोग सुनेंगे।"

लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। उस युवा ने गीत गाने के लिए कोई वाद्ययंत्र उठाने के बजाय मिट्टी, कबाड़, पत्थरों और धातुओं को अपना साथी चुना। वह जो संगीत गाना चाहता था, उसे उसने खामोश मूर्तियों में उकेर दिया। यह कहानी है भारतीय आधुनिक मूर्तिकला के पुरोधा शंखो चौधरी की। 25 फरवरी 1916 को तत्कालीन बिहार (अब झारखंड) के एक संभ्रांत, लेकिन बेहद खुले विचारों वाले बंगाली जमींदार परिवार में जन्मे इस बच्चे का नाम परिवार वालों ने 'नरनारायण' रखा, लेकिन दुनिया ने उसे प्यार से 'शंखो' पुकारा। 

शंखो चौधरी के घर पर साहित्य, अर्थशास्त्र, राजनीति और कला पर लंबी बहसें होती थीं। उनके बड़े भाई सचिन चौधरी थे, जिन्होंने बाद में मशहूर पत्रिका 'इकोनॉमिक एंड पॉलिटिकल वीकली' (ईपीडब्ल्यू) की नींव रखी। ऐसे शानदार बौद्धिक माहौल में पले-बढ़े शंखो के लिए पुरानी लकीर पीटना मुमकिन ही नहीं था। शंखो की कलात्मक यात्रा को असली उड़ान गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर के 'शांतिनिकेतन' में मिली। 

यहां उनकी मुलाकात महान मूर्तिकार रामकिंकर बैज से हुई। रामकिंकर कंक्रीट, सीमेंट और मिट्टी से कलाकारी करते थे। शंखो शुरुआत में कैनवस पर रंग उकेरते थे, लेकिन बैज की विशाल और ऊर्जा से भरी मूर्तियों को देखकर उनके भीतर का मूर्तिकार जाग उठा। उन्होंने पेंटिंग छोड़ दी और मूर्तिकला को अपना लिया। 1945 में जब वे बैज के साथ नेपाल गए, तो वहां उन्होंने 'लॉस्ट-वैक्स' धातु ढलाई की पारंपरिक तकनीक सीखी, जो आगे चलकर उनका सबसे बड़ा ब्रह्मास्त्र बनी।

शंखो चौधरी 1949 में यूरोप की यात्रा पर निकल गए। पेरिस की हवाओं ने उनके नजरिए को पूरी तरह बदल कर रख दिया। वहां उनकी मुलाकात उस दौर के महान मूर्तिकार कॉन्स्टेंटिन ब्रांकुसी से हुई। ब्रांकुसी से उन्होंने सीखा कि किसी मूर्ति में बेवजह की सजावट की जरूरत नहीं है। बस उसका मूल रूप और एक ज्यामितीय लय ही काफी है।

यूरोप से लौटकर शंखो ने पश्चिमी कला की अंधी नकल नहीं की। उन्होंने बड़ी ही खूबसूरती से विदेशी अमूर्तता को भारतीय उपनिषदों के संतुलन ('सम') के साथ मिला दिया। भारत लौटते ही शंखो चौधरी के जीवन का सबसे प्रभावशाली दौर शुरू हुआ। उन्हें बड़ौदा (अब वडोदरा) की एमएस यूनिवर्सिटी में मूर्तिकला विभाग स्थापित करने का जिम्मा सौंपा गया। 

शंखो एक आम प्रोफेसर नहीं थे। उन्होंने अंग्रेजों के बनाए बंद कमरों वाले बोरिंग सिलेबस को उखाड़ फेंका। उन्होंने कक्षाओं की दीवारें गिरा दीं और छात्रों को खुले आसमान के नीचे, प्रकृति के बीच काम करना सिखाया। उनके घर, स्टूडियो और क्लासरूम के बीच कोई फर्क नहीं था। छात्र अक्सर उनके घर पर चाय पीते हुए कला की बारीकियां सीखते थे।

शंखो की कहानी उनकी पत्नी इरा चौधरी के बिना अधूरी है। यह एक ऐसी जादुई प्रेम कहानी थी, जिसने भारतीय कला को समृद्ध किया। इरा चौधरी मूल रूप से एक चित्रकार थीं, लेकिन शंखो की पारखी नजरों ने उनके अंदर छिपे हुनर को पहचान लिया। उन्होंने जिद्द करके इरा को 'पॉटरी' (मिट्टी के बर्तन बनाने की कला) सीखने को कहा।

नतीजा यह हुआ कि इरा चौधरी भारत की सबसे महान 'स्टूडियो पॉटर' बनकर उभरीं। दिल्ली के 'ऑल इंडिया रेडियो' भवन में लगी उनकी रिलीफ मूर्ति 'म्यूजिक' (1957) इस बात का अद्भुत उदाहरण है कि कैसे 'ध्वनि' और 'संगीत' जैसी अमूर्त चीज को पत्थर में उकेरा जा सकता है। ब्राजील के रियो डी जनेरियो में लगी महात्मा गांधी की कांस्य प्रतिमा हो, या उनके द्वारा उकेरे गए पक्षियों और स्त्री आकृतियों की श्रृंखला, हर जगह एक खास तरह का घुमाव और मुक्ति का एहसास दिखाई देता है।

शंखो चौधरी सिर्फ एक मूर्तिकार नहीं थे। वे भारत की आधुनिक कला के वास्तुकार थे। दिल्ली के 'गढ़ी आर्टिस्ट स्टूडियो' की स्थापना से लेकर अनगिनत छात्रों का भविष्य संवारने तक, उनका योगदान अतुलनीय है। 28 अगस्त 2006 को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

 

Tags: Khas Khabar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD