Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पावर, एनर्जी और एआई पर इनसाइट्स के साथ पेक के इंडस्ट्री–अकादमिक एक्सपर्ट लेक्चर वीक की हुई शुरुआत

Punjab Engineering College, Punjab Engineering College Chandigarh, PEC Chandigarh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 24 Feb 2026

Last updated on: Feb 24, 2026, 17:06 IST

पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी), चंडीगढ़ ने 23 से 27 फरवरी, 2026 तक आयोजित इंडस्ट्री–अकादमिक एक्सपर्ट लेक्चर वीक की शुरुआत ज्ञानवर्धक विशेषज्ञ सत्रों के साथ की, जिसका उद्देश्य शिक्षा और उद्योग के बीच समन्वय को सुदृढ़ करना है। 23 फरवरी, 2026 को आयोजित सेशन में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के 1993 बैच के एलुमनाई एवं पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड, मोहाली में डिप्टी चीफ़ इंजीनियर (डीएस) के पद पर कार्यरत इंजीनियर हरप्रीत सिंह ओबेरॉय ने विद्युत वितरण प्रणालियों पर विस्तृत व्याख्यान दिया। 

उन्होंने पॉवर जेनेरेशन, ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन की संपूर्ण प्रक्रिया के साथ-साथ नवीकरणीय और गैर-नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों पर प्रकाश डाला। कोयला आधारित ऊर्जा पर निर्भरता कम करने के लिए सौर ऊर्जा संयंत्रों की आवश्यकता पर बल देते हुए उन्होंने हाइड्रो, थर्मल, सोलर और विंड एनर्जी के विभिन्न स्वरूपों तथा चालक, धारा और शक्ति जैसी मूलभूत अवधारणाओं की भी व्याख्या की।

24 फरवरी, 2026 को आयोजित दूसरे सत्र में ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन के पूर्व कार्यकारी निदेशक एवं 1987 बैच के पूर्व छात्र श्री आशीष जैन ने तेल एवं गैस उद्योग में इंजीनियरों की भूमिका पर विचार साझा किए। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र की कार्यप्रणाली, इंजीनियरों के लिए उपलब्ध अवसरों तथा आईटी और ऊर्जा क्षेत्रों के आपसी संबंधों पर चर्चा की। 

उन्होंने संरचित सोच और व्यावसायिक नैतिकता के महत्व को बताते हुए सस्टेनेबल और समावेशी विकास के माध्यम से भारत की प्रगति में योगदान देने का संदेश भी दिया। इसके अतिरिक्त, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा डॉ. चेष्टा सोफत का “मल्टी-एजेंट सिस्टम्स और एमसीपी” विषय पर विशेषज्ञ सत्र आयोजित किया गया। 

इस सत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उभरते क्षेत्रों जैसे लार्ज लैंग्वेज मॉडल्स, एआई एजेंट्स, मल्टी-एजेंट सिस्टम्स और रिट्रीवल-ऑगमेंटेड जेनरेशन पर विस्तृत जानकारी दी गई, जिससे प्रतिभागियों को भविष्य की एआई तकनीकों की गहन समझ प्राप्त हुई।

 

Tags: Punjab Engineering College , Punjab Engineering College Chandigarh , PEC Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD