हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने कहा कि पलवल जिले के पृथला विधानसभा क्षेत्र के जनौली गांव में स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) वर्ष 2015 से कार्यान्वित है। वर्तमान में डाइट जनौली, जिला पलवल में 11 कर्मचारी कार्यरत हैं। डाइट जनौली में शिक्षकों के लिए नियमित रूप से सेवाकालीन प्रशिक्षणों का आयोजन किया जाता है।
वर्ष 2025-26 के दौरान यहां लगभग 1505 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया। मंत्री आज हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन के एक सदस्य द्वारा पूछे गए पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।