Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

टी20 वर्ल्ड कप : वेस्टइंडीज ने धमाकेदार जीत के साथ किया सुपर-8 का आगाज, जिम्बाब्वे को 107 रनों से रौंदा

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, T20 World Cup 2026, ICC T20 World Cup 2026, ICC Mens T20 World Cup, ICC Mens T20 World Cup 2026, West Indies, Zimbabwe
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 23 Feb 2026

Last updated on: Feb 24, 2026, 13:32 IST

टी20 वर्ल्ड कप 206 में सोमवार को खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रनों से हराया। वानखेड़े स्टेडियम में कैरेबियाई टीम से 255 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की पूरी टीम 147 रन बनाकर सिमट गई। 255 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत बेहद खराब रही। ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन करने वाले ब्रायन बेनेट इस मुकाबले में बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हुए। 

विकेटकीपर- बल्लेबाज तदिवानाशे मारुमानी भी सिर्फ 14 रन ही बना सके। रयान बर्ल को अकील हुसैन ने बिना खाता खोले पवेलियन भेजा। डायोन मायर्स ने कुछ दमदार शॉट्स लगाए, लेकिन वह 15 गेंदों में 28 रन बनाने के बाद गुडाकेश मोती की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। कप्तान सिकंदर रजा ने 20 गेंदों का सामना करते हुए 27 रन बनाए, जबकि टोनी मुनयोंगा ने 14 रनों का योगदान दिया। 

ब्रेड इवांस ने जिम्बाब्वे की तरफ से सर्वाधिक 21 गेंदों में 43 रन बनाए। गेंदबाजी में वेस्टइंडीज की ओर से गुडाकेश मोती ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 28 रन देकर चार विकेट निकाले। वहीं, अकील हुसैन ने 4 ओवर में 28 रन खर्च करते हुए 3 विकेट चटकाए। इससे पहले, वेस्टइंडीज ने शिमरोन हेटमायर और रोवमैन पॉवेल की दमदार पारियों के बूते 20 ओवर में 6 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 254 रन लगाए। 

हेटमायर ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 34 गेंदों में 85 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस इनिंग में हेटमायर ने 7 चौके और सात छक्के लगाए। पॉवेल ने 35 गेंदों में 59 रन बनाए। रदरफोर्ड ने भी बल्ले से अहम योगदान दिया और वह 3 चौके और 2 सिक्स की मदद से 13 गेंदों में 31 रन बनाकर नाबाद रहे। जिम्बाब्वे की तरफ से गेंदबाजी में ब्लेसिंग मुजरबानी और रिचर्ड नगारवा ने दो-दो विकेट चटकाए।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , T20 World Cup 2026 , ICC T20 World Cup 2026 , ICC Mens T20 World Cup , ICC Mens T20 World Cup 2026 , West Indies , Zimbabwe

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD