Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

गुरदासपुर में पुलिसकर्मियों की हत्या की हो NIA जांच : तरुण चुग

गृह विभाग संभालने वाले मुख्यमंत्री मान तत्काल दें इस्तीफा : चुग

Tarun Chugh, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 23 Feb 2026

Last updated on: Feb 24, 2026, 12:17 IST

गुरदासपुर जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट स्थित एक पुलिस चौकी पर दो पंजाब पुलिस कर्मियों की निर्मम हत्या पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने कहा कि वीर जवानों का यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा और पूरा राष्ट्र उनके शोकाकुल परिवारों के साथ खड़ा है। उन्होंने इस घटना को अत्यंत चिंताजनक बताते हुए इसे सीमावर्ती राज्य की सुरक्षा व्यवस्था पर सीधा हमला करार दिया।

चुग ने इस मामले की तत्काल राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) से जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह मामला सामान्य राज्य स्तरीय जांच तक सीमित रखने योग्य नहीं है, बल्कि किसी बड़े षड्यंत्र की सच्चाई सामने लाने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा के दृष्टिकोण से व्यापक और निष्पक्ष जांच आवश्यक है।

चुग ने इस घटना को सीमाई सुरक्षा तंत्र की गंभीर विफलता बताते हुए भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि अमृतसर में हाल ही में पुलिस स्टेशन को उड़ाने की धमकी और राज्यभर में पुलिस प्रतिष्ठानों पर एक दर्जन से अधिक ग्रेनेड हमलों की घटनाएं इस बात का संकेत हैं कि पंजाब में कानून व्यवस्था का ढांचा लगातार कमजोर हो रहा है। 

मोहाली स्थित पुलिस मुख्यालय तक को निशाना बनाए जाने की घटनाएं बेहद गंभीर हैं। उच्च सुरक्षा जेलों के भीतर से आपराधिक गिरोहों का संचालन, ड्रोन के जरिए हथियार और नशे की तस्करी, और संगठित अपराध का बढ़ता जाल—ये सब मिलकर राज्य में अराजकता के खतरनाक सामान्यीकरण की ओर इशारा करते हैं।

चुग ने सवाल उठाया कि क्या राज्य का खुफिया तंत्र निष्क्रिय हो चुका है या फिर मान सरकार की प्राथमिकताएं कहीं और केंद्रित हैं। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में पंजाब की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी है। बार-बार होने वाली गैंगवार, संगठित अपराध का विस्तार और सीमा-पार आतंकी मॉड्यूल्स की पुनर्सक्रियता इस बात का प्रमाण है कि आंतरिक सुरक्षा ढांचा कमजोर पड़ चुका है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान, जो स्वयं गृह विभाग भी संभाल रहे हैं, पर निशाना साधते हुए चुग ने कहा कि लगातार हो रही सुरक्षा विफलताओं के बाद वे नैतिक रूप से पद पर बने रहने का अधिकार खो चुके हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से गृह मंत्री पद से इस्तीफा देने की मांग करते हुए कहा कि प्रशासनिक ढिलाई ने असामाजिक और राष्ट्रविरोधी तत्वों का मनोबल बढ़ाया है और पंजाब की स्थिरता को गंभीर खतरे में डाल दिया है।

 

Tags: Tarun Chugh , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD