Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

ज़ीरकपुर में 4 करोड़ 22 लाख रुपये के ऐतिहासिक विकास कार्यों की शुरुआत

भगवंत सिंह मान सरकार जनता से किए वादों को निभाने के लिए प्रतिबद्ध: विधायक रंधावा

Kuljit Singh Randhawa, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab, Dera Bassi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ज़ीरकपुर , 23 Feb 2026

Last updated on: Feb 24, 2026, 11:41 IST

हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा द्वारा जीरकपुर नगर काउंसिल क्षेत्र के अंतर्गत कुल 4 करोड़ 22 लाख रुपये की लागत से बड़े स्तर पर विकास कार्यों का शुभारंभ करते हुए शिलान्यास किया गया। यह परियोजनाएं क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने तथा लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के स्थायी समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही हैं।

विस्तृत जानकारी देते हुए विधायक रंधावा ने बताया कि सबसे पहले वार्ड नंबर–15 में 2 करोड़ 20 लाख 50 हजार रुपये की लागत से विभिन्न सड़कों के निर्माण एवं स्टॉर्म सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के कार्य की शुरुआत की गई है। इस परियोजना से बरसात के दौरान जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी और यातायात सुगम होगा।

इसके अलावा वार्ड नंबर–16 में 2 करोड़ 1 लाख 50 हजार रुपये की लागत से विभिन्न सड़कों पर स्टॉर्म सीवरेज लाइन निर्माण तथा इंटरलॉकिंग टाइलें लगाने के कार्य का शिलान्यास किया गया। इससे न केवल सड़कों की स्थिति में सुधार होगा, बल्कि जल निकासी व्यवस्था भी मजबूत होगी, जिससे क्षेत्रवासियों को दैनिक समस्याओं से राहत मिलेगी।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भगवंत सिंह मान सरकार पारदर्शी प्रशासन और तेज गति से विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार और सुधार सरकार की प्राथमिकता है तथा प्रत्येक वार्ड में समान रूप से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में ज़ीरकपुर के अन्य क्षेत्रों में भी विकास परियोजनाओं की श्रृंखला जारी रहेगी, ताकि शहर को एक व्यवस्थित, आधुनिक और सुविधाजनक शहर के रूप में विकसित किया जा सके। इस मौके पर नगर काउंसिल के अधिकारी, पार्टी के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे और विकास कार्यों की शुरुआत का स्वागत किया।

 

Tags: Kuljit Singh Randhawa , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Dera Bassi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD