Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का राष्ट्र निर्माण में दिया गया योगदान हमेशा देश को नई दिशा देता रहेगाः असीम कुमार घोष

नई दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पर आधारित कॉफी टेबल पुस्तक के विमोचन समारोह पर पहुंचे राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष

Prof Ashim Kumar Ghosh, Haryana, Haryana Governor, CP Radhakrishnan, Chandrapuram Ponnusami Radhakrishnan, Vice President of India
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 Feb 2026

Last updated on: Feb 23, 2026, 13:13 IST

हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष ने आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर आधारित एक कॉफी-टेबल पुस्तक के विमोचन समारोह में शिरकत की। कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में किया गया। यह पुस्तक पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री विजय गोयल द्वारा लिखी गई है।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी का राष्ट्र निर्माण में दिया गया योगदान देश को हमेशा नई दिशा देता रहेगा। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक नई पीढ़ी के लिए विशेष रूप से उपयोगी है, क्योंकि इसमें श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के सार्वजनिक जीवन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान के ऐसे पक्षों को सामने लाया गया है, जो सामान्यतः कम चर्चित रहे हैं। 

पुस्तक के माध्यम से पाठक उनके व्यक्तित्व की गहराई, संवेदनशीलता और दूरदर्शिता को बेहतर ढंग से समझ सकेंगे।

वाजपेयी जी ने विभिन्न विचारधाराओं में बनाया संतुलन

राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष ने श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के साथ कार्य करने के अनुभव साझा करते हुए बताया कि वे उनके नेतृत्व, प्रशासनिक दक्षता से अत्यंत प्रभावित रहे। उन्होंने कहा कि अनेक सहयोगी दलों और विभिन्न विचारधाराओं के बीच संतुलन बनाते हुए वाजपेयी जी ने जिस प्रकार सरकार का सफल संचालन किया, वह भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। 

भारतीय राजनीति में वाजपेयी जी के उदय के साथ एक नई परंपरा और नई राजनीतिक संस्कृति की शुरुआत हुई, जो राष्ट्रहित, संवाद और समावेशी सोच पर आधारित थी।

राजनीति में नए विचार और नई कार्य संस्कृति स्थापित की

राज्यपाल प्रोफेसर असीम घोष ने कहा कि श्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा राजनीति में नए विचार और नई कार्य संस्कृति स्थापित की। उनका कार्यकाल देश के लिए एक स्वर्णिम अध्याय रहा है, जिसे हमेशा याद किया जाता रहेगा। उनके नेतृत्व में भारत ने शांति और दृढ़ता—दोनों मोर्चों पर सशक्त भूमिका निभाई।

 

 

Tags: Prof Ashim Kumar Ghosh , Haryana , Haryana Governor , CP Radhakrishnan , Chandrapuram Ponnusami Radhakrishnan , Vice President of India

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD