Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

जेपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा में अधिकतम उम्र 4 साल बढ़ी, विधानसभा में हेमंत सोरेन ने किया ऐलान

Hemant Soren, Chief Minister of Jharkhand, Jharkhand, Ranchi, Jharkhand Mukti Morcha
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रांची , 21 Feb 2026

Last updated on: Feb 21, 2026, 16:30 IST

झारखंड लोक सेवा आयोग की 14वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा में आवेदन के लिए अधिकतम उम्र सीमा चार साल बढ़ा दी गई है। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन शनिवार को सरकार को इस निर्णय से अवगत कराया। झारखंड लोक सेवा आयोग की ओर से 14वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा-2025 के लिए आयु गणना की तिथि 1 अगस्त 2026 तय की गई थी। 

मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार, अब आयु सीमा की कटऑफ तिथि अगस्त 2022 होगी। सरकार के इस फैसले से हजारों अभ्यर्थियों को राहत मिली है। उल्लेखनीय है कि राज्य में नियमित रूप से सिविल सेवा परीक्षा आयोजित नहीं होने के कारण बड़ी संख्या में अभ्यर्थी निर्धारित अधिकतम आयु सीमा पार कर चुके थे और परीक्षा में शामिल होने से वंचित हो रहे थे। 

पिछले दो दिनों से सदन में कई विधायकों ने कटऑफ तिथि में छूट देने की मांग उठाई थी। अभ्यर्थियों की ओर से भी आठ वर्ष तक की आयु छूट देने की मांग की जा रही थी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, कार्मिक-प्रशासनिक विभाग ने अधिकतम तीन वर्ष की छूट का प्रस्ताव तैयार कर कैबिनेट को भेजा था, लेकिन मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार अब कटऑफ वर्ष 2022 किए जाने से अभ्यर्थियों को प्रभावी रूप से चार वर्ष तक की राहत मिलेगी। 

उम्र सीमा विवाद को लेकर कुछ अभ्यर्थियों ने उच्च न्यायालय का भी रुख किया था, जहां उन्हें आंशिक राहत मिली थी। सरकार की नई घोषणा के बाद विवाद का पटाक्षेप होने की संभावना है। जेपीएससी ने हाल में 14वीं सिविल सेवा परीक्षा के लिए विज्ञापन जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन 31 जनवरी से शुरू हो चुके हैं और अंतिम तिथि 20 फरवरी निर्धारित है, जबकि परीक्षा शुल्क का भुगतान 21 फरवरी शाम 5 बजे तक किया जा सकता है।

सरकार के नए निर्णय के अनुसार, परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि बढ़नी भी तय मानी जा रही है। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 103 पदों पर नियुक्ति की जानी है, जिनमें उप समाहर्ता, पुलिस उपाधीक्षक, राज्य जनसंपर्क पदाधिकारी और सहायक नगर आयुक्त सहित विभिन्न प्रशासनिक पद शामिल हैं।

 

Tags: Hemant Soren , Chief Minister of Jharkhand , Jharkhand , Ranchi , Jharkhand Mukti Morcha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD