Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

रकुल प्रीत के लिए जैकी भगनानी का उमड़ा प्यार, कहा- "तुम मेरी ताकत और रोशनी हो"

Rakul Preet Singh, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Jackky Bhagnani
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 21 Feb 2026

Last updated on: Feb 21, 2026, 16:26 IST

फिल्मी दुनिया में रिश्तों को लेकर चर्चा होना आम बात है, लेकिन आमतौर पर देखा गया है कि अभिनेत्रियां अपने से उम्र में बड़े निर्माताओं से विवाह करती हैं। हमउम्र निर्माता के साथ शादी के उदाहरण अपेक्षाकृत कम देखने को मिलते हैं। ऐसे में जैकी भगनानी और रकुल प्रीत की जोड़ी खास है। दोनों न केवल हमउम्र हैं, बल्कि आपसी समझ, भरोसे और सहयोग के आधार पर उन्होंने अपने रिश्ते को मजबूत बनाया है।

शनिवार को कपल अपनी शादी की सालगिरह मना रहा है। जैकी भगनानी ने इस खास मौके पर इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने रकुल के लिए दिल छू लेने वाला कैप्शन लिखा। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनकी शादी, छुट्टियां और रोजमर्रा के खूबसूरत पल शामिल हैं। जैकी ने लिखा, "मैं तुम्हें शब्दों से कहीं ज्यादा प्यार करता हूं। 

मैं कभी शब्दों से बयां नहीं कर पाया कि तुम मेरे लिए कितनी खास हो, लेकिन आज बस इतना कहना चाहता हूं कि मेरी जिंदगी में होने के लिए शुक्रिया। हमेशा मेरा साथ देने और मेरा होने के लिए धन्यवाद।" जैकी ने आगे लिखा, "हमारी दूसरी सालगिरह मुबारक हो, रकुल। तुम्हारे साथ से ये दो साल ऐसे बीते जैसे बस दो पल ही हों...क्योंकि तुम्हारे साथ हर लम्हा इतना खास होता है कि समय जैसे रुक सा जाता है।"

जैकी ने अपनी बात को खत्म करते हुए लिखा, "मैं तुम्हें बहुत प्यार करता हूं, जितना तुम सोच भी नहीं सकती। मैंने तुमसे बहुत कुछ सीखा है, शायद जितना तुम्हें पता भी नहीं होगा। जब मैं कमजोर पड़ता हूं, तुम मेरी ताकत बन जाती हो। जब मुझे मजबूती से खड़ा होना होता है, तुम मेरा सहारा बनती हो। और जब जिंदगी में अंधेरा लगता है, तुम मेरी रोशनी बन जाती हो।"

यह पोस्ट फैंस के बीच खूब पसंद आ रही है। जैकी ने रकुल को अपना सबसे मजबूत सहारा बताया। दोनों ने 21 फरवरी 2024 को गोवा में पारंपरिक तरीके से शादी की थी। 2021 से उनका रिश्ता शुरू हुआ था और अब दो साल बाद भी उनका प्यार वैसा ही गहरा और रोमांटिक है। रकुल प्रीत सिंह दक्षिण भारतीय फिल्मों और बॉलीवुड दोनों में एक्टिव हैं, जबकि जैकी एक्टर के साथ-साथ सफल प्रोड्यूसर भी हैं। उनका यह कपल इंडस्ट्री में ऐसे जोड़ों में शुमार है, जहां दोनों बराबरी से साथ चलते हैं और एक-दूसरे की सफलता में खुशी मनाते हैं।

 

Tags: Rakul Preet Singh , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Jackky Bhagnani

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD