Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

चंबा जिला प्रशासन तथा राष्ट्रीय जल विद्युत निगम के बीच जनहित से संबंधित समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित्र

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल तथा परियोजना प्रमुख टिकेश्वर प्रसाद ने समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

Mukesh Repswal, Himachal Admin, Himachal Pradesh, Himachal, Chamba
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंबा , 20 Feb 2026

Last updated on: Feb 21, 2026, 13:12 IST

चंबा जिला प्रशासन तथा राष्ट्रीय जल विद्युत निगम (एनएचपीसी) की विद्युत परियोजना चमेरा चरण-3 के बीच आज जनहित से जुड़े दो महत्वपूर्ण कार्यों को लेकर समझौता ज्ञापन (एमओयू) हस्ताक्षरित किए गए। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने जिला प्रशासन चंबा तथा राष्ट्रीय जल विद्युत निगम की ओर से परियोजना प्रमुख चमेरा चरण-3 टिकेश्वर प्रसाद ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। विधायक नीरज नैय्यर इस दौरान विशेष रूप से उपस्थित रहे।

समझौता ज्ञापन के अनुसार निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय जल विद्युत निगम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चूड़ी में लगभग 32 लाख की लागत से एक अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित की जाएगी। इस सुविधा के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। 

इसी तरह हस्ताक्षरित दूसरे समझौता ज्ञापन के तहत लगभग 3 लाख की राशि से विशेष रूप से सक्षम व्यक्तियों (स्पेशली एबल्ड) के लिए स्पोर्ट्स व्हीलचेयर तथा स्कूटी उपलब्ध करवाने का प्रावधान किया गया है।  जिला प्रशासन की इस पहल से स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण को भी बल मिलेगा।

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा, सहायक आयुक्त राहुल धीमान, जिला योजना अधिकारी जीवन कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी स्वास्थ्य डॉ. हरित पूरी व उप महाप्रबंधक एनएचपीसी प्रशांत त्रिवेदी उपस्थित रहे।

 

Tags: Mukesh Repswal , Himachal Admin , Himachal Pradesh , Himachal , Chamba

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD