Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

स्पेन को भारत में कैंपस स्थापित करने का खुला निमंत्रण : धर्मेंद्र प्रधान

Dharmendra Pradhan, Dharmendra Debendra Pradhan, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Education Minister
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 Feb 2026

Last updated on: Feb 21, 2026, 11:38 IST

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने स्पेन को भारत में अपने शैक्षणिक कैंपस स्थापित करने के लिए खुला निमंत्रण दिया। इस विषय पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को कहा कि शिक्षा, रिसर्च और युवाओं के आदान-प्रदान को नई दिशा देना बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 वैश्विक शैक्षणिक सहयोग को बढ़ावा देती है। 

उन्होंने स्पेन के प्रमुख विश्वविद्यालयों को भारत में अपने कैंपस स्थापित करने के लिए खुला निमंत्रण दिया। उनका स्पष्ट संदेश था कि भारत खुले मन से साझेदारी का स्वागत करता है। भारत–स्पेन उच्च शिक्षा सम्मेलन में दोनों देशों के कई विश्वविद्यालयों के प्रमुख, शिक्षाविद् और नीति-निर्माता शामिल हुए। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि 2026 में मनाया जा रहा स्पेन–भारत ‘डुअल ईयर’ दोनों देशों के कूटनीतिक संबंधों के 70 वर्ष पूरे होने का प्रतीक है। 

ऐसे समय में शिक्षा, शोध और युवाओं के आदान-प्रदान को नई दिशा देना बेहद महत्वपूर्ण है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत की राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 वैश्विक शैक्षणिक सहयोग को बढ़ावा देती है। उन्होंने एआई के मुद्दे पर भी साफ कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मानव की सोच, रचनात्मकता और नैतिक जिम्मेदारी को मजबूत करे, उसे प्रतिस्थापित न करे। 

नवाचार को दिशा देने में लोकतांत्रिक देशों की भूमिका अहम है। भारत व स्पेन इस दिशा में मिलकर काम करने को प्रतिबद्ध हैं। उनके मुताबिक, यह सम्मेलन ठोस परिणाम देने की दिशा में एक कदम है। आज जो ज्ञान के पुल बने हैं, वे आने वाले कल के युवाओं के आत्मविश्वास को आकार देंगे। एआई पर उन्होंने दिलचस्प बात कही कि तकनीक इंसान की जगह लेने के लिए नहीं, बल्कि इंसान की सोच और रचनात्मकता को मजबूत करने के लिए है। 

भारत में स्पेन के राजदूत जुआन एंटोनियो मार्च पुजोल ने कहा कि भारत व स्पेन के छात्रों की संयुक्त रिसर्च, छात्रों और शिक्षकों का आदान-प्रदान, और स्टार्ट-अप्स को सहयोग जैसी पहल पर काम शुरू हो चुका है। उम्मीद है कि इसी साल स्पेन में अगली बड़ी बैठक होगी, जहां समझौते भी साइन हो सकते हैं। समापन कार्यक्रम में स्पेन के विश्वविद्यालयों के संगठन सीआरयूई की अध्यक्ष एवा एल्कोन का कहना था कि ये अंत नहीं, असली शुरुआत है। 

दोनों देशों का लक्ष्य उच्च शिक्षा तक बराबर पहुंच, सतत विकास और ग्लोबल हेल्थ जैसे मुद्दों पर मिलकर आगे बढ़ना है। इस सम्मेलन में स्पेन से 30 से ज्यादा कुलपति आए, और भारत की करीब 70 यूनिवर्सिटीज शामिल हुईं। इस सम्मेलन ने दर्शाया कि भारत और स्पेन की दोस्ती मुलाकातों से बढ़कर लैब, कैंपस, पुस्तकों और स्टार्ट-अप की दुनिया में उतरने जा रही है। आने वाले सालों में इसके व्यापक प्रभाव दिख सकते हैं।

 

Tags: Dharmendra Pradhan , Dharmendra Debendra Pradhan , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Education Minister

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD