Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

दिल्‍ली सरकार का एक साल हर मोर्चे पर रहा विफल : मनीष सिसोदिया

Manish Sisodia, AAP, Aam Aadmi Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 Feb 2026

Last updated on: Feb 21, 2026, 11:30 IST

आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली की भाजपा सरकार के एक साल के कार्यकाल पर निशाना साधते हुए उसे हर मोर्चे पर विफल बताया है। आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि सरकार का एक साल “दिल्लीवालों के साथ फर्जीवाड़े” का रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली सरकार ने महिलाओं, युवाओं, मध्यम वर्ग, गरीबों और सरकारी सेवाओं के साथ धोखा किया है।

इस दौरान दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज और विधायक कुलदीप कुमार भी मौजूद रहे। इस दौरान ‘एक साल, दिल्ली बेहाल, याद आ रहे केजरीवाल’ पोस्टर भी जारी किया गया। सिसोदिया ने कहा कि चुनाव से पहले भाजपा ने दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए देने की गारंटी दी थी। 8 मार्च 2025 से भुगतान शुरू होने का दावा किया गया था, लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी महिलाओं के खातों में राशि नहीं पहुंची।

उन्होंने आरोप लगाया कि इस बार दिल्ली ने ऐतिहासिक रूप से खराब वायु गुणवत्ता झेली। सरकार ने एक्यूआई डेटा में हेरफेर करने के लिए निगरानी केंद्रों को स्थानांतरित किया और उनके आसपास पानी का छिड़काव कराया। यमुना सफाई के दावे पर भी उन्होंने कहा कि “नकली यमुना” दिखाकर जनता को भ्रमित किया गया।

सिसोदिया ने कहा कि भाजपा सरकार के आते ही निजी स्कूलों ने 30 से 80 प्रतिशत तक फीस बढ़ा दी, लेकिन सरकार ने कोई सख्त कार्रवाई नहीं की। सरकारी स्कूलों का बजट घटाया गया और ‘स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस’ जैसी परियोजनाओं को बंद कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के समय शुरू किए गए ‘हैप्पीनेस करिकुलम’ और ‘एंटरप्रेन्योरशिप करिकुलम’ को भी बंद कर दिया गया है।

आप नेता के मुताबिक, एक लाख से अधिक अस्थायी कर्मचारियों को नौकरी से हटाया गया। बस मार्शलों को पक्का करने के वादे के बावजूद हजारों को बेरोजगार कर दिया गया। मोहल्ला क्लीनिक बंद होने और अस्पतालों में मुफ्त दवाइयों व टेस्ट की सुविधा ठप होने का भी आरोप लगाया गया। सिसोदिया ने कहा कि “जहां झुग्गी वहीं मकान” के वादे के उलट सरकार ने झुग्गियां हटाने का अभियान चलाया। 

करीब 8 लाख राशन कार्ड रद्द किए गए और विधवाओं व बुजुर्गों की पेंशन बंद कर दी गई। उन्होंने दावा किया कि जनवरी के पहले 15 दिनों में 800 लोग लापता हुए और 24 घंटे में कई हत्याएं हुईं। सड़कों पर गड्ढे, सीवर ओवरफ्लो और कूड़े के पहाड़ कम न होने को भी उन्होंने सरकार की विफलता बताया। सिसोदिया ने कहा कि वर्तमान सरकार का एक साल “दिल्ली को बेहाल” कर गया है और जनता को फिर से अरविंद केजरीवाल की याद आ रही है।

 

Tags: Manish Sisodia , AAP , Aam Aadmi Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD