Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'सीआईडी बहू' खोलेगी ससुराल के राज, आम्रपाली दुबे की नई फिल्म का टीवी प्रीमियर 21 फरवरी को

Bhojpuri, Entertainment, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Bhojpuri Film, CID Bahu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 19 Feb 2026

Last updated on: Feb 20, 2026, 13:25 IST

भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सीआईडी बहू' का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर बहुत जल्द होने जा रहा है। यह फिल्म एक ऐसी बहू की कहानी है जो ससुराल में छिपे हुए राजों को उजागर करती है। अभिनेत्री ने गुरुवार को इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर फिल्म का क्लिप पोस्ट किया। इसमें उन्होंने लिखा, "फिल्म 'सीआईडी बहू' का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 21 फरवरी शाम 5:30 बजे होगा।"

आम्रपाली दुबे एक बार फिर फिल्म के जरिए दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। अनंजय रघुराज द्वारा निर्देशित फिल्म का निर्माण प्रेम राय ने किया है। सह-निर्माता शाइस्ता खान हैं। संगीत साजन मिश्रा ने दिया है, जबकि इसके गीत के बोल ओम झा ने लिखे हैं। फिल्म में मनोरंजन के साथ घरेलू घोटालों, ससुराल की साजिशों और बहू के साहस को दिखाया गया है। 

इस फिल्म की कास्ट काफी दिलचस्प है। इसमें आम्रपाली दुबे के साथ राज सिंह राजपूत, पूजा ठाकुर, अयाज खान, साहिल सिद्दीकी, श्वेता वर्मा, रंभा साहनी, विद्या सिंह, संजीव के मिश्रा, ससिता रॉय, निहाल सिंह और शियान्श सिंह जैसे मंझे हुए कलाकार शामिल हैं। फिल्म के मेकर्स पहले इसका ट्रेलर जारी कर चुके हैं। 4 मिनट 49 सेकंड के ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे एक समझदार और हिम्मती बहू पूरे घर की दिशा बदल देती है। 

सस्पेंस, ड्रामा और फैमिली इमोशन से भरपूर ट्रेलर की शुरुआत एक ऐसे परिवार से होती है, जो आर्थिक तंगी से जूझ रहा होता है। घर में सब कुछ ठीक नहीं है और इसके पीछे की असली वजह हैं जेठ और जेठानी, जो चोरी-छिपे खेत और दुकान का सामान बेचकर पैसे कमा रहे होते हैं। उसी समय अभिनेत्री आम्रपाली घर में नई नवेली बहू बनकर आती हैं। धीरे-धीरे वे अपने फोन में चोरी के हुए सबूत को रिकॉर्ड करके इस साजिश का पर्दाफाश करती हैं।

 

Tags: Bhojpuri , Entertainment , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Bhojpuri Film , CID Bahu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD