Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नरेंद्र मोदी, शेख खालिद बिन मोहम्मद ने एआई समिट 2026 में भारत-यूएई पार्टनरशिप को मज़बूत किया

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi, Sheikh Khaled bin Mohamed bin Zayed Al Nahyan, India AI Impact Summit 2026
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 19 Feb 2026

Last updated on: Feb 20, 2026, 10:21 IST

अबू धाबी के क्राउन प्रिंस महामहिम शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नहयान 19 फरवरी 2026 को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में भाग लेने के लिए 18-19 फरवरी 2026 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। सितंबर 2024 की यात्रा के बाद, यह भारत की उनकी दूसरी आधिकारिक यात्रा है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और महामहिम शेख खालिद बिन मोहम्मद की एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के अवसर पर 19 फरवरी को मुलाकात हुई। दोनों राजनेताओं ने भारत-यूएई व्यापक रणनीतिक साझेदारी के महत्व को दोहराया, जो मजबूत राजनीतिक, सांस्कृतिक, वाणिज्यिक, ऊर्जा और लोगों के आपसी संपर्क पर आधारित है। 

उन्होंने यूएई के राष्ट्रपति, महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान तथा अबू धाबी और दुबई राजपरिवार के अन्य सदस्यों की हाल की सफल भारत यात्रा को याद किया। दोनों राजनेताओं ने रक्षा और सुरक्षा, व्यापार और निवेश, शिक्षा और सांस्कृतिक सहयोग जैसे क्षेत्रों की एक विस्तृत श्रृंखला में द्विपक्षीय संबंधों में हासिल की गई महत्वपूर्ण प्रगति को स्वीकार किया। 

उन्होंने कहा कि 18 फरवरी 2026 को व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (सीईपीए) पर हस्ताक्षर हुए ठीक चार साल हो गए हैं, इस अवधि के दौरान द्विपक्षीय व्यापार और निवेश में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इसके अलावा, दोनों नेताओं ने महत्वपूर्ण दो-तरफा निवेश प्रवाह की सराहना की और यूएई सॉवरेन वेल्थ फंड को भारतीय अर्थव्यवस्था में निवेश जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया। 

इस आलोक में, दोनों नेताओं ने पारस्परिक लाभ के लिए इस साझेदारी को मजबूत करने के क्रम में नवीनतम संप्रभु कोष के रूप में लल्मद की क्षमता को स्वीकार किया। उन्होंने अंतरिक्ष, परमाणु ऊर्जा, प्रौद्योगिकी और नवाचार जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच सहयोग के अवसरों पर भी चर्चा की।

दोनों नेताओं ने निम्नलिखित पहलों का भी स्वागत किया, जो सहयोग के पारंपरिक और नए क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने की दिशा में मंच तैयार करती हैं:

• स्वास्थ्य और चिकित्सा के क्षेत्र में सहयोग पर भारत के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय तथा संयुक्त अरब अमीरात के स्वास्थ्य और रोकथाम मंत्रालय के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) को अंतिम रूप देना: यह एमओयू पेशेवर आदान-प्रदान, संस्थागत सहयोग, अनुसंधान, डिजिटल स्वास्थ्य, दवा व उपकरण और स्वास्थ्य क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के विकास से जुड़े संयुक्त प्रयासों को बढ़ावा देगा, जिससे दोनों देशों के लोगों को लाभ होगा।

भारत में सुपरकंप्यूटर क्लस्टर की तैनाती के लिए उन्नत कंप्यूटिंग विकास केंद्र, जी42 और मोहम्मद बिन जायद एआई विश्वविद्यालय के बीच प्रावधान प्रपत्र (टर्म शीट) को अंतिम रूप देना: प्रावधान प्रपत्र (टर्म शीट) को अंतिम रूप देने से भारत में सुपरकंप्यूटर क्लस्टर की तैनाती की शुरुआत हुई है, जिसकी घोषणा संयुक्त रूप से भारत के प्रधानमंत्री श्री मोदी और भारत की आधिकारिक यात्रा पर आये यूएई के राष्ट्रपति महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद ने 19 जनवरी 2026 को की। सुपरकंप्यूटर क्लस्टर एआई इंडिया मिशन का हिस्सा होगा, जो शोध, अनुप्रयोग विकास और व्यावसायिक उपयोग के लिए सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्रों के लिए सुलभ होगा।

• गुजरात के गिफ्ट सिटी में अबू धाबी नेशनल इंश्योरेंस कंपनी का कार्यालय स्थापित करना

महामहिम शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन ज़ायद अल नहयान ने एआई इम्पैक्ट समिट की सफलता पर प्रधानमंत्री को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने स्विट्ज़रलैंड की अगले एआई इम्‍पैक्‍ट सम्मेलन आयोजित करने की पहल का स्वागत किया, जिसके बाद यूएई की बारी होगी।

इस यात्रा ने भारत और यूएई के बीच नियमित रूप से नेतृत्व स्तर की बातचीत की परंपरा की फिर से पुष्टि की। इसने भारत–यूएई तकनीकी साझेदारी के प्रति उच्च-स्तरीय राजनीतिक प्रतिबद्धता को भी सुदृढ़ किया, जिससे एआई और उन्नत तकनीकों को द्विपक्षीय संबंधों के मुख्य स्तंभों में से एक के रूप में बढ़ावा मिला।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , Sheikh Khaled bin Mohamed bin Zayed Al Nahyan , India AI Impact Summit 2026

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD