Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य रहेंगे जारी

5 करोड़ के विकास कार्यों को दी मंजूरी : विधायक डॉ अजय गुप्ता

Dr Ajay Gupta, Amritsar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 18 Feb 2026

Last updated on: Feb 19, 2026, 13:27 IST

केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज दाल मंडी, स्वाक मंडी, नमक मंडी और इसके आसपास क्षेत्र के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि गालियां और सड़कों को बनवाने के लिए 5 करोड़ रुपए के विकास कार्यों को मंजूरी दी गई है। 

उन्होंने कहा कि इसका आज शुभ आरंभ वाॉल्ड सिटी क्षेत्र दाल मंडी से किया गया है। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों के व्यापारियों द्वारा टूटी हुई गालियां और बाजारों को बनवाने की मांग की जा रही थी। जिसे अब पूरा कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इनका निर्माण कार्य पूरा होने से लोगों को भारी राहत मिलेगी।

विधायक डॉ  गुप्ता ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार आम लोगों की सरकार है। उन्होंने कहा कि लोगों को प्रत्येक तरह की सुविधाए पहुंचाने के लिए वह खुद लोगों के बीच  जाकर उनकी समस्या सुनकर उनका हल निकाल रहे हैं। लोगों को सभी मूलभूत सुविधाए देने के लिए वचनवद है। 

उन्होंने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में सीसी फ्लोरिंग के कार्य तेजी से शुरू करवा दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ ही दिनों में सड़कों को बनवाने के लिए हॉट मिक्स प्लांट भी शुरू हो जाएंगे। हॉट मिक्स प्लांट शुरू होते ही प्रिमिक्स से सड़कों को बनवाने के कार्य भी तेजी से शुरू करवा दिए जाएंगे।

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य युद्ध स्तर पर शुरू करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विशेष सुविधाएं देने के लिए विकास के बड़े प्रोजेक्टो पर भी तेजी से कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र की सीवरेज समस्या को हल करने के लिए खापरखेड़ी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की कैपेसिटी 50 एम एल डी बढ़ाने का काम भी तेजी से चल रहा है। 

उन्होंने कहा कि इस  सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की कैपेसिटी बढ़ जाने से सीवरेज समस्या का हल निकल जाएगा। उन्होंने कहा कि कैरो मार्केट आधुनिक पार्किंग स्टैंड को बनवाने का कार्य भी तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि दोनों प्रोजेक्ट जून 2026 को लोगों को समर्पित हो जाएंगे। 

उन्होंने कहा कि ढाब खटिका स्थित ऐतिहासिक जनाना अस्पताल के विकास कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू करवा दी गई है।  उन्होंने कहा कि इस अस्पताल की आने वाले दिनों में बढ़िया रिनोवेशन करवा दी जाएगी। इस अवसर पर इन मार्केट की व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने विधायक डॉ गुप्ता का विकास कार्य शुरू करवाने पर धन्यवाद किया। 

इस अवसर पर वार्ड इंचार्ज ऋषि कपूर,बॉबी सेतिया,गुरमीत सिंह कालड़ा,राहुल कुमार, मैडम राशि, भारी संख्या में आम आदमी पार्टी के वॉलिंटियर्स और निगम के अधिकारी मौजूद थे।

 

 

Tags: Dr Ajay Gupta , Amritsar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD