Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने चल रही सड़क परियोजनाओं की समीक्षा की, बारिश के मौसम से पहले इन परियोजनाओं को पूरा करने के दिए निर्देश

हरभजन सिंह ई.टी.ओ. द्वारा साप्ताहिक लक्ष्य निर्धारित करने, गुणवत्ता की निगरानी तेज करने और समय पर बिल जमा करवाने के आदेश

Harbhajan Singh ETO, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 18 Feb 2026

Last updated on: Feb 19, 2026, 11:59 IST

पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज पंजाब भवन, चंडीगढ़ में आयोजित उच्च-स्तरीय बैठक के दौरान पूरे राज्य में चल रही सड़क बुनियादी ढांचे से संबंधित कार्यों की व्यापक समीक्षा की। लोक निर्माण विभाग (पी.डब्ल्यू.डी.) की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कैबिनेट मंत्री ने बारिश के मौसम से पहले सभी कार्यों को समय पर पूरा करने की आवश्यकता पर जोर दिया। 

उन्होंने अधिकारियों को बिटुमिन कार्यों में तेजी लाने के लिए साप्ताहिक लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने इन साप्ताहिक लक्ष्यों की दैनिक निगरानी संबंधित मुख्य इंजीनियरों द्वारा करने और जवाबदेही तथा दक्षता सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर समीक्षा करने का निर्देश दिया। 

उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों को बिना किसी देरी के टिकाऊ और उच्च-गुणवत्ता वाला सड़क ढांचा प्रदान किया जाना चाहिए। भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार की यात्रियों को बेहतर और विश्व स्तरीय सड़क बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराने की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, श्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि राज्य के सड़क नेटवर्क को मजबूत और आधुनिक बनाना सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है। 

उन्होंने आगे कहा कि बेहतर सड़क संपर्क से आर्थिक और क्षेत्रीय विकास में तेजी आएगी तथा सुरक्षित और निर्बाध यात्रा सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के अंदर वित्तीय और अन्य निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि सड़क निर्माण कार्यों को पूरा करने में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों या ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने पेविंग संबंधी कार्यों को तुरंत शुरू करने के निर्देश दिए क्योंकि इस समय प्री-मिक्स और कारपेटिंग के कार्यों के लिए मौसम अनुकूल है। 

उन्होंने कहा कि निर्धारित इंजीनियरिंग मानकों का पालन सुनिश्चित करने और कार्यक्षमता में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए अचानक निरीक्षण किए जाएंगे। मानक बुनियादी ढांचे के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को उजागर करते हुए उन्होंने कहा कि वे राज्य भर में विभिन्न स्थानों पर सड़क निर्माण कार्यों का व्यक्तिगत रूप से निरीक्षण करेंगे ताकि पारदर्शिता, जवाबदेही और परियोजनाओं का समय पर पूरा होना सुनिश्चित किया जा सके।

वित्तीय प्रक्रियाओं को सुचारू बनाने और बिलों के शीघ्र निपटारे के लिए उन्होंने सभी ठेकेदारों के बिल समय पर जमा करवाने के निर्देश दिए। इस बैठक में प्रशासनिक सचिव रवि भगत, इंजीनियर-इन-चीफ गगनदीप सिंह, चीफ इंजीनियर अनिल गुप्ता और लोक निर्माण विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।

 

Tags: Harbhajan Singh ETO , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD