Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री रसोई योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह ने मटौर में 900 महिलाओं को वितरित की रसोई किटें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए एस.आई.आर.-2026: सी.ई.ओ. पंजाब द्वारा घर-घर गणना चरण को समय से पहले पूरा करने के लिए ई.आर.ओज़. का सम्मान राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने ‘टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0’ की समीक्षा की एलपीयू में वैश्विक अनुभव और उद्योग-एकीकृत शिक्षण के साथ आर्किटेक्चर एवं प्लानिंग कार्यक्रमों के लिए प्रवेश शुरू हरचंद सिंह बरसट ने सभी को 5-5 पौधे लगाने और संभालने के लिए किया प्रेरित विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल बैग वितरित किए फार्मासिस्ट भर्ती घोटाले में तरुण चुग ने कठोरतम कार्रवाई की माँग की बागवानी योजनाओं का लाभ हर किसान तक पहुँचाना सुनिश्चित करें अधिकारी : मोहिंदर भगत कैबिनेट मंत्री ने सरकारी स्कूलों के 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए ₹10,000 करोड़ का नया कर्ज़ लेकर पंजाब को आर्थिक बर्बादी की ओर धकेल रही है मान सरकार : सुखजिंदर सिंह रंधावा राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा के समावेश का आह्वान किया सेवा सहकारी समितियों को बढ़ावा देने एवं रोजगार सृजन के लिए प्रशासक ने चंडीगढ़ सहकारिता नीति-2026 का शुभारंभ किया 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए सीनियर सहायक को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार बरिंदर कुमार गोयल द्वारा मोगा ज़िले में 105.49 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाएं लोकार्पित ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने गांव मीमसा में एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले हॉकी एस्ट्रोटर्फ का निर्माण कार्य शुरू करवाया* हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायज़ा हम युवाओं के साथ, युवाओं के मुद्दे देश के मुद्दे- अरविंद केजरीवाल अमन अरोड़ा द्वारा लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए सुदृढ़ डेटा सुरक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने पर जोर पीएम मोदी के आवास घेराव के विरोध में बीजेपी ने चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेराव विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने पांच गांवों को पानी की टंकी समर्पित की

 

नरेन्द्र मोदी की शेरिंग तोबगे के साथ बैठक

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi, Tshering Tobgay
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Feb 2026

Last updated on: Feb 19, 2026, 11:02 IST

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भूटान के प्रधानमंत्री महामहिम शेरिंग तोबगे से मुलाकात की, जो भारत-एआई प्रभाव शिखर सम्मेलन 2026 में भाग लेने के लिए भारत की यात्रा पर हैं। बैठक के दौरान, दोनों राजनेताओं ने नवंबर 2025 में प्रधानमंत्री मोदी की भूटान की अत्यंत सफल यात्रा के परिणामों पर निर्मित, सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति की समीक्षा की। 

प्रधानमंत्री तोबगे ने भूटान की 13वीं पंचवर्षीय योजना के साथ-साथ गेलेफु माइंडफुलनेस सिटी परियोजना में भारत के समर्थन पर प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद किया। दोनों प्रधानमंत्रियों ने ऊर्जा, परिवहन-संपर्क और विकास साझेदारी के प्राथमिक क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। 

भारत और भूटान दोनों द्वारा विकास और समृद्धि के लिए नई तकनीकों को अपनाने पर अधिक जोर देने के अनुरूप, दोनों प्रधानमंत्रियों ने एआई और डिजिटल प्रौद्योगिकी क्षेत्र में अनुभव और विशेषज्ञता को आपस में साझा करने के साथ-साथ एआई समाधानों के संयुक्त विकास के माध्यम से सहयोग को मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की।

भारत और भूटान विश्वास, सद्भाव और समझ पर आधारित मित्रता और सहयोग के अनूठे संबंध रखते हैं। भूटान के प्रधानमंत्री की यह यात्रा भारत और भूटान के बीच नियमित उच्च-स्तरीय आदान-प्रदान की परंपरा के अनुरूप है।

एक्स पर अपने अलग-अलग पोस्ट में, श्री मोदी ने लिखा: "पीएम शेरिंग तोबगे के साथ बैठक शानदार रही। हमने चर्चा की कि हम एआई की शक्ति का उपयोग वैश्विक कल्याण और सतत विकास के सिद्धांतों के अनुरूप कैसे कर सकते हैं।" हमारी स्थायी भारत-भूटान मित्रता, जो पारस्परिक विश्वास, सद्भाव और हमारे लोगों के आपसी घनिष्ठ संबंधों में निहित है, हमारी साझेदारी का नए और रूपांतरकारी क्षेत्रों में मार्गदर्शन करती रही है। @tsheringtobgay

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , Tshering Tobgay

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD