Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

गुरदास मान की सुरमयी स्टार नाइट ने नेचर फेस्ट-2026 को बनाया यादगार समापन

बंबूघाट-2 की स्टारकास्ट भी हुई दर्शकों से हुई रूबरू

Bram Shanker Jimpa, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Hoshiarpur, Jasvir Singh Raja Gill, Karambir Singh Ghuman, Ishank Kumar, Aashika Jain, DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 18 Feb 2026

Last updated on: Feb 18, 2026, 17:33 IST

जिला प्रशासन की ओर से आयोजित नेचर फेस्ट-2026 एवं पंजाब सखी शक्ति मेला के अंतिम दिन उत्साह, संस्कृति और संगीत का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत साइकलोथॉन से हुई, जबकि समापन भव्य सिंगर नाइट के साथ हुआ। रंगारंग प्रस्तुतियों और सांस्कृतिक उमंग से सजी यह स्टार नाइट दर्शकों के लिए अविस्मरणीय बन गई।

स्टार नाइट का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध पंजाबी गायक गुरदास मान रहे, जिन्होंने अपनी सुरीली आवाज और जीवंत प्रस्तुति से हजारों दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जैसे ही उन्होंने अपने लोकप्रिय गीत छल्ला और दिल दा मामला है सहित अन्य सदाबहार नगमे प्रस्तुत किए, पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट और झूमते दर्शकों से गूंज उठा। 

उनकी भावपूर्ण गायकी ने देर रात तक दर्शकों को कार्यक्रम स्थल से बांधे रखा। इस अवसर पर विधायक ब्रम शंकर जिंपा, विधायक जसवीर सिंह राजा गिल, विधायक करमबीर सिंह घुम्मण, विधायक डॉ. ईशांक कुमार, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के निदेशक संजीव तिवाड़ी, डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन, एस.एस.पी. संदीप कुमार मलिक, मुकेरियां के हलका इंचार्ज प्रो. जी.एस. मुल्तानी, बैकफिंको चेयरमैन संदीप सैनी, जिला योजना कमेटी की चेयरपर्सन करमजीत कौर, मार्किट कमेटी के चेयरमैन जसपाल सिंह चेची, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन गुरबिंदर सिंह पाबला ने विशेष तौर पर शिरकत की।  

अतिथियों ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन पंजाब की समृद्ध विरासत को जीवंत बनाए रखने के साथ-साथ सामाजिक एकता और सांस्कृतिक जुड़ाव को भी मजबूत करते हैं। कार्यक्रम का आकर्षण उस समय और बढ़ गया जब पंजाबी फिल्म बंबूघाट- 2 की स्टारकास्ट मंच पर पहुंची। 

इस दौरान अभिनेता-गायक एमी विर्क तथा अभिनेता बीनू ढिल्लों ने दर्शकों से संवाद कर माहौल को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया। कलाकारों की एक झलक पाने के लिए दर्शकों में भारी उत्साह देखा गया और युवाओं ने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।

इस अवसर पर सहकारी बैंक चेयरमैन विक्रम शर्मा, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) निकास कुमार, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य) अमरबीर कौर भुल्लर, कमिश्नर नगर निगम ज्योति बाला मट्टू, एसडीएम होशियारपुर गुरसिमरनजीत कौर, एसडीएम मुकेरियां ओएशी मंडल, आरटीओ अमनदीप कौर घुम्मण, एसडीएम गढ़शंकर परमप्रीत सिंह, सहायक कमिश्नर गुरप्रीत कौर के अलावा बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Hoshiarpur , Jasvir Singh Raja Gill , Karambir Singh Ghuman , Ishank Kumar , Aashika Jain , DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD