Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत

 

'अग्निपरीक्षा' से तहलका मचाने आ रहे खेसारी लाल यादव, रिलीज किया शानदार ट्रेलर

Bhojpuri, Entertainment, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Bhojpuri Film, Khesari Lal Yadav, Agnipariksha
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 18 Feb 2026

Last updated on: Feb 18, 2026, 17:08 IST

भोजपुरी की हिट मशीन कहे जाने वाले अभिनेता और सिंगर खेसारी लाल यादव की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'अग्निपरीक्षा' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। अग्निपरीक्षा में खेसारी रोमांस और एक्शन दोनों करते दिख रहे हैं और आकांक्षा पुरी के साथ उनकी जोरदार केमिस्ट्री ने फैंस को खुश कर दिया है। होली सॉन्ग के बीच खेसारी लाल यादव ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'अग्निपरीक्षा' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें वे धर्म को बचाने के लिए दुश्मनों का वध करते दिख रहे हैं। ट्रे

लर में खेसारी को मसीहा के रूप में दिखाया गया है, जो अमीरों को लूटकर गरीबों की मदद करता है, लेकिन स्टोरी में ट्विस्ट तब आता है, जब आकांक्षा से प्यार करने वाले खेसारी को मजबूरन नीलम से शादी करनी पड़ती है। इतना ही नहीं, नीलम की मौत का भी इल्जाम अभिनेता पर लगता है, लेकिन अंत में इंसाफ होता है। 

ट्रेलर में दबंग विधायक की भी एंट्री होती है, जो पैसे के बलबूते पर पावर का गलत इस्तेमाल करता है। खेसारी ट्रेलर में धर्म और सत्ता के ठेकेदारों से सीधी लड़ाई लेते दिखते हैं। ट्रेलर बहुत ही प्रॉमिसिंग है और फैंस को खूब पसंद भी आ रहा है। ट्रेलर में फिल्म में मौजूद कई मजेदार गानों की झलक भी दिखाई गई है। 

बात अगर 'अग्निपरीक्षा' की करें तो फिल्म के प्रोड्यूसर सुरिंदर यादव हैं और निर्देशक लाल बाबू पंडित हैं। फिल्म में खेसारी, आकांक्षा और नीलम के अलावा, सुशील सिंह, प्रकाश जैस, सोनू पांडे, रितु चौहान, विनोद मिश्रा, सोनिया मिश्रा, महेश आचार्य, प्रियंका सोनी और दीपक सिन्हा भी दिखने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है लेकिन अभी तक फिल्म की रिलीज डेट का एलान होना बाकी है। 

फैंस फिल्म देखने के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। बता दें कि फिल्मों के अलावा खेसारी बैक टू बैक होली सॉन्ग भी रिलीज कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में 'चोली भीज जाता', 'होलीया में गार्दा होई', 'टेम्पू के ड्राइवर 2', 'फुरु फुरु करे अंगवा', 'होली परल बा 4 के', और 'तोर महतारी जिंदाबाद' जैसे गाने रिलीज किए हैं।

 

Tags: Bhojpuri , Entertainment , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Bhojpuri Film , Khesari Lal Yadav , Agnipariksha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD