Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

जिले में दो चरणों में होगी जनगणना: उपायुक्त मुकेश रेपासवाल

आधुनिक डिजिटल तकनीक से होगी जनगणना-2027: जिला जनगणना अधिकारी

Mukesh Repswal, Himachal Admin, Himachal Pradesh, Himachal, Chamba
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चम्बा , 17 Feb 2026

Last updated on: Feb 18, 2026, 13:05 IST

उपायुक्त व जिला जनगणना अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने कहा कि जिला में जनगणना-2027 दो चरणों में की जाएगी जो स्वतंत्र भारत की पहली डिजिटल जनगणना होगी। उन्होंने बताया कि पहले चरण की जनगणना 12 मई से 11 जून तक होगी। उपायुक्त जिला में जनगणना के सफल एवं सुचारू संचालन को लेकर आयोजित बैठक में बोल रहे थे। 

उपायुक्त ने बताया कि पिछली जनगणना वर्ष 2011 में संपन्न हुई थी। अब जनगणना–2027 देश की 16वीं राष्ट्रीय जनगणना होगी। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं आवास जनगणना की जाएगी जिसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग  हिमाचल प्रदेश द्वारा 3 फरवरी 2026 को जारी अधिसूचना के अंतर्गत जनगणना के समय, कर्मियों (प्रगणकों) द्वारा 33 प्रश्न पूछे जाएंगे जिसमें आवास की स्थिति, पेयजल, शौचालय, बिजली, रसोई ईंधन, इंटरनेट एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित प्रश्न शामिल रहेंगे।

उपायुक्त ने बताया कि जनगणना-2027 के अंतर्गत आधुनिक डिजिटल तकनीक का उपयोग किया जाएगा जिसमें नागरिकों को स्व-गणना (सेल्फ ऐनुमैरेशन) सुविधा उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि घर-घर जनगणना शुरू होने से 15 दिन पहले नागरिक 27 अप्रैल से 11 मई तक नागरिक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन अपनी जानकारी दर्ज करवा सकेंगे।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनगणना के लिए निर्धारित की गई सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करना सुनिश्चित बनाएं।उपायुक्त ने कहा कि दूसरे चरण में जनसंख्या गणना सितम्बर 2026 से फरवरी 2027 के बीच की जाएगी। जिसमें  

प्रत्येक व्यक्ति का नाम, आयु, लिंग, शिक्षा, व्यवसाय वैवाहिक स्थिति, प्रवास, मातृभाषा आदि जानकारी शामिल रहेगी। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे जनगणना–2027 के इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में सहयोग प्रदान करें तथा प्रगणकों को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध करावाएं।

बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा, जिला राजस्व अधिकारी विक्रम जीत सिंह, ओएसडी उमाकांत सहित विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Mukesh Repswal , Himachal Admin , Himachal Pradesh , Himachal , Chamba

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD