Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

बिहार में स्कूली बच्चों को लेकर टूर पर निकली बस दुर्घटनाग्रस्त, दो शिक्षकों की मौत, कई बच्चे घायल

Hadsa, Accident, Road Accident
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सासाराम , 17 Feb 2026

Last updated on: Feb 17, 2026, 15:52 IST

बिहार के रोहतास जिले के परसथुआ थाना क्षेत्र में बच्चों को लेकर पर्यटन क्षेत्रों और धार्मिक स्थलों का दर्शन कराने निकली एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में दो शिक्षकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 12 के करीब स्कूली बच्चे घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कैमूर जिले के चैनपुर के मध्य विद्यालय, बढ़ौना के बच्चों और शिक्षकों को लेकर एक बस एजुकेशनल टूर पर निकली थी। 

पटना जा रही यह बस सोमवार की देर रात परसथुआ थाना इलाके के सोहसा गांव के पास एनएच 319 पर अनियंत्रित हो गई। बस पर से चालक का नियंत्रण हट गया और एक ट्रक से जा टकराई। इस दुर्घटना में दो शिक्षकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य शिक्षक और एक दर्जन बच्चे घायल हो गए। परसथुआ के थाना प्रभारी रामचंद्र चौपाल ने आईएएनएस को मंगलवार को बताया कि इस बस में कुल 36 स्कूली बच्चे और सात शिक्षक सवार थे। 

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुट गई। इस दुर्घटना में घायल सभी लोगों को तत्काल इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भेजा गया है। सभी घायल लोग खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया गया है।

मृतकों की पहचान भी हो गई है, इनमें पुनीत कुमार सिन्हा, जो कि यूपी के मिर्जापुर जिले के बगहवा गांव के रहने वाले थे और संजय कुमार राय, जो कि भभुआ के चैनपुर थाने के भैसहट गांव के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना का कारण बस चालक की झपकी आना प्रतीत हो रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 

 

Tags: Hadsa , Accident , Road Accident

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD