Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए प्रतीका रावल को भारतीय टीम में शामिल किया गया

Sports News, Cricket, Pratika Rawal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 17 Feb 2026

Last updated on: Feb 17, 2026, 15:52 IST

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को बताया कि प्रतीका रावल को चोट से पूरी तरह ठीक होने के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज के लिए टीम में शामिल कर लिया गया है। ऑस्ट्रेलिया दौरे की यह वनडे सीरीज 24 फरवरी से शुरू होगी। पहला मुकाबला ब्रिस्बेन में खेला जाएगा, जबकि बाकी दो मैच होबार्ट में होंगे। 

इस समय दोनों टीमों के बीच टी-20 सीरीज चल रही है, जिसमें भारतीय महिला टीम 1-0 से आगे है। यह सीरीज 21 फरवरी को समाप्त होगी। इसके बाद 6 मार्च को पर्थ में एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाएगा। प्रतीका रावल 26 अक्टूबर से मैदान से बाहर थीं। महिला विश्व कप के लीग मैच में बांग्लादेश के खिलाफ खेलते समय उनके दाहिने टखने और घुटने में चोट लग गई थी। 

बारिश के कारण वह मैच पूरा नहीं हो सका था। चोट के चलते वह टूर्नामेंट के नॉकआउट मुकाबलों में भी नहीं खेल पाईं। इससे पहले उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए पहली बार टीम में चुना गया था। बोर्ड ने अपने बयान में कहा कि महिला चयन समिति ने चल रहे ऑस्ट्रेलिया दौरे के तहत होने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज के लिए प्रतीका रावल को टीम में शामिल किया है। 

बोर्ड ने कहा, "विमेंस सिलेक्शन कमिटी ने ऑस्ट्रेलिया विमेंस के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए प्रतीक रावल को इंडिया की टीम में शामिल किया है, जो ऑस्ट्रेलिया के चल रहे मल्टी-फॉर्मेट टूर का हिस्सा है। बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, "प्रतीका रावल ने बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपना रिहैबिलिटेशन पूरा कर लिया है और अक्टूबर में आईसीसी विमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के दौरान लगी अपनी टखने की चोट से पूरी तरह ठीक हो गई हैं।"

अपनी चोट से पहले, 24 साल की ओपनिंग बल्लेबाज वनडे विश्व कप में इंडिया की सबसे बेहतरीन परफॉर्मर में से एक थीं, और टीम के लिए 308 रन बनाकर दूसरी सबसे ज़्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी रहीं, जिसमें एक सेंचुरी और एक हाफ-सेंचुरी शामिल है। रावल ने दिसंबर 2024 में अपना वनडे डेब्यू किया और तुरंत सफलता भी हासिल की।

24 पारियों में, उन्होंने 50.45 की एवरेज और 82.83 के स्ट्राइक रेट से 1110 रन बनाए हैं और टॉप ऑर्डर में बड़ा योगदान दिया है। उनके शानदार प्रदर्शन की वजह से उन्हें इस महीने की शुरुआत में अपना पहला बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट मिला था।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत की अपडेटेड टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, रेणुका ठाकुर, श्री चरणी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, स्नेह राणा, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेट कीपर), उमा छेत्री (विकेट कीपर), काश्वी गौतम, अमनजोत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, प्रतीक रावल

 

Tags: Sports News , Cricket , Pratika Rawal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD