Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की

 

स्मृति सिन्हा की फिल्म 'जेठानी की अरेंज मैरिज, देवरानी की लव मैरिज' का ट्रेलर इस दिन होगा लॉन्च

Bhojpuri, Entertainment, Actor, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Bhojpuri Film, Smriti Sinha, Jethani Ki Arranged Marriage, Devrani Ki Love Marriage
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 16 Feb 2026

Last updated on: Feb 17, 2026, 11:26 IST

भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री स्मृति सिन्हा की आगामी फिल्म 'जेठानी की अरेंज मैरिज, देवरानी की लव मैरिज' जल्द ही रिलीज होगी। सोमवार को अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के जरिए ट्रेलर रिलीज की जानकारी दी। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर जारी किया। इस पोस्टर में स्मृति के साथ उनके सह-कलाकार भी नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर प्रतीत होता है कि यह एक कॉमेडी फिल्म हो सकती है। 

अभिनेत्री ने लिखा, "फिल्म 'जेठानी की अरेंज मैरिज, देवरानी की लव मैरिज' का ट्रेलर 21 फरवरी को सुबह 8 बजे बी4यू भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर आएगा।" यह एक पारिवारिक ड्रामा फिल्म है, जिसके निर्माता संदीप सिंह और नीलाभ तिवारी हैं। प्रवीण कुमार गुडुरी द्वारा निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। यह कहानी पारिवारिक मूल्यों और विवाह की दो अलग-अलग परंपराओं पर आधारित है।

फैंस को स्मृति का पोस्ट काफी पसंद आ रहा है। अब वे ट्रेलर लॉन्च का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। स्मृति का नाम भोजपुरी सिनेमा की उन अभिनेत्रियों में शुमार है, जिन्होंने इंडस्ट्री के सभी बड़े सितारों रवि किशन, दिनेश लाल यादव, खेसारी लाल यादव, पवन सिंह, और प्रदीप पांडेय चिंटू के साथ काम किया है। स्मृति ने फिल्म 'रंगीला बाबू' से करियर की शुरुआत की थी। 

इसके बाद वे 'प्यार बिना चैन कहां रे', 'बंधन', 'साजन चले ससुराल', 'सौगंध गंगा मैया के', 'देवरा पर मनवा डोले', और 'प्यार झुकता नहीं' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इसी के साथ ही, अभिनेत्री को कुछ टीवी सीरियल में भी देखा जा चुका है, जिनमें 'जय मां वैष्णो देवी' (2008), 'वक्त बताएगा कौन अपना कौन पराया' (2008), और 'जाने पहचाने से... ये अजनबी' शामिल हैं। 

इसी के साथ ही, अभिनेत्री टीवी सीरियल 'सूर्यपुत्र कर्ण' में 'गांधारी' की भूमिका में नजर आईं थीं। उनके इस किरदार ने काफी सराहना बटोरी थी। अभिनेत्री ने साल 2024 में पंकज सिंह के साथ दूसरी शादी की थी। इससे पहले उन्होंने साल 2017 में एक्टर गौतम गुप्ता से शादी की थी। हालांकि, ज्यादा समय ये रिश्ता चल नहीं पाया था और बाद में दोनों अलग हो गए थे।

 

Tags: Bhojpuri , Entertainment , Actor , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Bhojpuri Film , Smriti Sinha , Jethani Ki Arranged Marriage , Devrani Ki Love Marriage

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD