Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

टी20 वर्ल्ड कप : पथुम निसांका का तूफानी शतक, ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से रौंदकर 'सुपर-8' में श्रीलंका

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, T20 World Cup 2026, ICC T20 World Cup 2026, ICC Mens T20 World Cup, ICC Mens T20 World Cup 2026, Pathum Nissanka
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पल्लेकेले (श्रीलंका) , 16 Feb 2026

Last updated on: Feb 17, 2026, 11:14 IST

श्रीलंका ने रविवार को आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड 2026 में बड़ा उलटफेर करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से मात दी। लगातार तीसरी जीत के साथ श्रीलंका ने 'सुपर-8' में जगह बना ली है। श्रीलंका ने अपने पहले मैच में आयरलैंड को 20 रन से हराया। इसके बाद ओमान को 105 रन से रौंदा था। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम ने आयरलैंड के खिलाफ 67 रन से मुकाबला जीतने के बाद जिम्बाब्वे के विरुद्ध 23 रन से मैच गंवाया था। 

इसके बाद ऑस्ट्रेलिया को लगातार दूसरी बार उलटफेर का शिकार होना पड़ा है। पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 181 रन पर सिमट गई। इस टीम को ट्रेविस हेड और कप्तान मिचेल की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 8.3 ओवरों में 104 रन की साझेदारी की। 

हेड ने 29 गेंदों में 3 छक्कों और 7 चौकों के साथ 56 रन बनाए, जबकि कप्तान मार्श ने 27 गेंदों में 10 बाउंड्री के साथ 54 रन की पारी खेली। इनके अलावा, जोश इंगलिस ने 22 गेंदों में 27 रन जुटाए, जबकि ग्लेन मैक्सवेल ने 22 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। विपक्षी खेमे से दुशन हेमंथा ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि दुष्मंथा चमीरा ने 2 शिकार किए।

इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम ने 18 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। इस टीम को महज 8 के स्कोर पर कुसल परेरा (1) के रूप में बड़ा झटका लगा। यहां से पथुम निसांका ने कुसल मेंडिस के साथ दूसरे विकेट के लिए 66 गेंदों में 97 रन की साझेदारी करते हुए टीम को जीत की पटरी पर ला दिया था। श्रीलंका को 105 के स्कोर पर मेंडिस के रूप में दूसरा झटका लगा, जिन्होंने 38 गेंदों में 1 छक्के और 6 चौकों के साथ 51 रन की पारी खेली। 

यहां से निसांका ने पवन रतनायके के साथ 34 गेंदों में अटूट 79 रन की साझेदारी करते हुए मेजबान टीम को दमदार जीत दिलाई। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मार्कस स्टोइनिस इकलौते सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 46 रन देकर 2 विकेट निकाले।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , T20 World Cup 2026 , ICC T20 World Cup 2026 , ICC Mens T20 World Cup , ICC Mens T20 World Cup 2026 , Pathum Nissanka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD