Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

टी20 वर्ल्ड कप : 15 बाउंड्री के साथ नाबाद शतक, पथुम निसांका ने तोड़े ये रिकॉर्ड्स

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, T20 World Cup 2026, ICC T20 World Cup 2026, ICC Mens T20 World Cup, ICC Mens T20 World Cup 2026, Pathum Nissanka
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पल्लेकेले (श्रीलंका) , 16 Feb 2026

Last updated on: Feb 17, 2026, 11:12 IST

श्रीलंका ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उलटफेर करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 विकेट से जीत दर्ज की। पथुम निसांका इस जीत के हीरो रहे, जिन्होंने 52 गेंदों में 5 छक्कों और 10 चौकों के साथ 100 रन की नाबाद पारी खेली। इसी के साथ निसांका ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। 

इससे पहले साल 2014 में पाकिस्तान के उमर अकमल ने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 94 रन की पारी खेली थी। इसी के साथ निसांका टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका की तरफ से सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में संयुक्त रूप से नंबर-1 बन गए हैं। उनसे पहले, महेला जयवर्धने ने जिम्बाब्वे के विरुद्ध साल 2010 में 100 रन की पारी खेली थी। 

इसके अलावा, जयवर्धने साल 2010 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 98 रन की नाबाद पारी खेल चुके हैं। तिलकरत्ने दिलशान ने साल 2009 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 96 रन की नाबाद पारी खेली थी। निसांका ने इस मुकाबले में महज 52 गेंदों में शतक पूरा किया। वह साल 2025 में भारत के विरुद्ध दुबई में भी इतनी ही गेंदों पर शतक जमा चुके थे।

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदों के हिसाब से सबसे तेज शतक लगाने वाले श्रीलंकाई खिलाड़ियों में निसांका दूसरे पायदान पर हैं। इस लिस्ट में उनसे आगे सिर्फ कुसल परेरा हैं, जिन्होंने साल 2025 में न्यूजीलैंड के विरुद्ध 44 गेंदों में शतक जड़ा था। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने कप्तान मिचेल मार्श (54) और ट्रेविस हेड (56) के बीच शतकीय साझेदारी के साथ 181 रन बनाए। 

इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम ने 18 ओवरों में जीत हासिल कर ली। निसांका की शतकीय पारी के अलावा कुसल मेंडिस ने 51 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। श्रीलंका ने तीसरी बार वर्ल्ड कप (वनडे और टी20) में ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त दी है। इससे पहले श्रीलंकाई टीम ने वनडे वर्ल्ड कप 1996 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से मात देकर ट्रॉफी जीती थी, जिसके बाद साल 2009 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज की थी।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , T20 World Cup 2026 , ICC T20 World Cup 2026 , ICC Mens T20 World Cup , ICC Mens T20 World Cup 2026 , Pathum Nissanka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD