Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार

 

'हमें खुद पर भरोसा और पिच की अच्छी समझ थी,' ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उलटफेर से खुश श्रीलंकाई कप्तान

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, T20 World Cup 2026, ICC T20 World Cup 2026, ICC Mens T20 World Cup, ICC Mens T20 World Cup 2026, Pathum Nissanka
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पल्लेकेले (श्रीलंका) , 16 Feb 2026

Last updated on: Feb 17, 2026, 11:11 IST

श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बड़ा उलटफेर किया। इस टीम ने सोमवार को मेहमान टीम के खिलाफ 8 विकेट से जीत दर्ज करते हुए सुपर-8 में जगह बना ली है। ऐतिहासिक जीत के बाद श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका ने बताया कि खिलाड़ियों को खुद पर भरोसा था। इसके साथ ही उन्हें पिच की अच्छी समझ भी थी।

पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 181 रन बनाए। इस पारी में कप्तान मिचेल मार्श (54) और ट्रेविस हेड (56) के बीच 104 रन की शतकीय साझेदारी हुई। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम ने 18 ओवरों में जीत हासिल दर्ज की। निसांका की शतकीय पारी के अलावा कुसल मेंडिस ने 51 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

ऐतिहासिक जीत के बाद श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका ने कहा, "यह हमारे लिए हाल के समय के सबसे बेहतरीन प्रदर्शनों में से एक रहा। पहली पारी जिस तरह से रही, उससे मैं बहुत खुश हूं। मथीशा पथिराना के बाहर होने के बाद भी हम सकारात्मक बने रहे। हमें खुद पर भरोसा था और पिच के बारे में भी अच्छी समझ थी। हर खिलाड़ी का बॉडी लैंग्वेज शानदार था। 

हर एक खिलाड़ी अपना योगदान देना चाहता था।" इस मैच के दौरान युवा तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना को हैमस्ट्रिंग में गंभीर चोट लगने के कारण मैदान से बाहर जाना पड़ा। कप्तान शनाका ने कहा, "हमें वानिंदु हसरंगा की कमी पहले से खल रही थी और अब पथिराना का न होना भी बड़ा नुकसान है, लेकिन हमें यहां से अच्छी चीजें लेकर आगे बढ़ना होगा।" 

इस मुकाबले में पथुम निसांका ने 52 गेंदों में 15 बाउंड्री के साथ नाबाद 100 रन बनाए। कप्तान ने कहा, "हमें पता था कि यह पारी आनी ही थी। जब हमने गेंदबाजी चुनने का फैसला किया तो काफी बातें हुईं, लेकिन हमारी टीम आत्मविश्वास से भरी थी। यहां की बाउंड्री तुलनात्मक रूप से छोटी हैं।" जीत की हैट्रिक के साथ श्रीलंका ने सुपर-8 में जगह बना ली है। इस पर खुशी जताते हुए कप्तान ने कहा, "सुपर-8 के लिए क्वालीफाई करना शानदार है। कई वर्षों के बाद हम अगले राउंड में पहुंचे हैं। उम्मीद है सेमीफाइनल तक भी जाएंगे। दर्शकों का विशेष धन्यवाद।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , T20 World Cup 2026 , ICC T20 World Cup 2026 , ICC Mens T20 World Cup , ICC Mens T20 World Cup 2026 , Pathum Nissanka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD