Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मिजोरम सार्वभौमिक स्वास्थ्य देखभाल योजना के तहत 11.55 लाख से अधिक लोग कवर

Lalduhoma, Aizawl, Mizoram, Chief Minister of Mizoram, Zoram Nationalist Party, Zoram Peoples Movement
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

आइजोल , 16 Feb 2026

Last updated on: Feb 17, 2026, 11:09 IST

मिजोरम में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को मजबूत करते हुए राज्य की मिजोरम यूनिवर्सल हेल्थ केयर स्कीम (एमयूएचसीएस) के तहत 11.55 लाख से अधिक लाभार्थियों को शामिल किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। योजना की संचालन समिति की बैठक मुख्यमंत्री लालदुहोमा की अध्यक्षता में हुई, जिसमें योजना की प्रगति और भविष्य की रूपरेखा की समीक्षा की गई। 

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य मंत्री लालरिनपुई और एमयूएचसीएस अधिकारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी समर्पित सेवा से सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर लोगों का भरोसा बढ़ा है। अधिकारियों के अनुसार, अब तक करीब 2.88 लाख परिवार- जिनमें सामान्य परिवार, पेंशनभोगी, सरकारी कर्मचारी और आयुष्मान भारत - प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) के लाभार्थी शामिल हैं- योजना में पंजीकृत हैं। 

इससे कुल लगभग 11.55 लाख लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा मिली है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक पंजीकृत परिवारों में से लगभग 29 प्रतिशत ने चिकित्सा दावा प्रस्तुत किया, जो कुल लाभार्थियों का करीब सात प्रतिशत है। प्रति मरीज औसत स्वीकृत भुगतान 15,106 रुपये है। करीब 70 प्रतिशत दावे सरकारी अस्पतालों में उपचार से जुड़े हैं, जिससे यह स्पष्ट है कि मरीजों का भरोसा सरकारी संस्थानों पर बढ़ा है। 

हालांकि, गंभीर बीमारियों के इलाज के कारण निजी अस्पतालों में उच्च राशि के दावे अधिक देखे गए हैं। बैठक में सरकारी अस्पतालों को और मजबूत करने तथा जहां संभव हो, इलाज सरकारी या सूचीबद्ध (एम्पैनल्ड) अस्पतालों में ही सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। आपातकालीन या जीवन-रक्षक स्थितियों में गैर-सूचीबद्ध अस्पतालों के लिए रेफरल नियमों को और स्पष्ट किया जाएगा।

वित्तीय स्थिति पर जानकारी देते हुए बताया गया कि चालू वर्ष में अब तक लगभग 154 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं और 48 करोड़ रुपये और मिलने की उम्मीद है। अब तक 83,682 दावों का निपटारा किया जा चुका है, जिन पर लगभग 126 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। करीब 38 करोड़ रुपये के दावे जांच के अधीन हैं, जिन्हें जल्द जारी किया जाएगा।

हालांकि नियमों के अनुसार सूचीबद्ध अस्पतालों को 30 दिनों के भीतर भुगतान का प्रावधान है, लेकिन राज्य सरकार साप्ताहिक आधार पर धनराशि जारी कर रही है ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। आगामी वित्त वर्ष में योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए संचालन समिति ने प्रक्रियाओं को सरल बनाने, दवाओं को सस्ती दरों पर उपलब्ध कराने के लिए फार्मा डिपो स्थापित करने और दोहरी सदस्यता लाभ रोकने के उपायों को मंजूरी दी। बैठक में मुख्यमंत्री के सलाहकार टी.बी.सी. लालवेंचहुंगा सहित संचालन समिति के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।

 

Tags: Lalduhoma , Aizawl , Mizoram , Chief Minister of Mizoram , Zoram Nationalist Party , Zoram Peoples Movement

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD