Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

जीआई टैग वाली मिजोरम अदरक को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने की तैयारी : सीएम लालदुहोमा

Lalduhoma, Aizawl, Mizoram, Chief Minister of Mizoram, Zoram Nationalist Party, Zoram Peoples Movement
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

आइजोल , 02 Jun 2026

Last updated on: Jun 03, 2026, 12:49 IST

मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार जीआई (भौगोलिक संकेतक) टैग प्राप्त मिजोरम की अदरक को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में एक प्रीमियम कृषि उत्पाद के रूप में स्थापित करने की दिशा में काम कर रही है। इसका उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना और राज्य की कृषि अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है।

उन्होंने कहा कि अदरक के उत्पादन, प्रसंस्करण (वैल्यू एडिशन) और बाजार तक पहुंच को बढ़ाने के लिए प्रयास तेज किए गए हैं। मिजोरम को पिछले वर्ष नीति आयोग द्वारा बड़े पैमाने पर अदरक उत्पादन और इस क्षेत्र में बढ़ते योगदान के लिए "भारत की अदरक राजधानी" घोषित किया गया था। फॉकलैंड में आयोजित मिजो जिंजर यूएसपी मिशन परियोजनाओं, अरहर (तूर), तिल और सूरजमुखी के लिए मूल्य समर्थन योजना तथा एनसीईएल जिंजर एक्सपोर्ट अवेयरनेस वर्कशॉप के उद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अदरक मिजोरम की सबसे महत्वपूर्ण फसलों में से एक है।

पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय (डोनर) ने इसे राज्य के यूनिक सेलिंग प्रपोजिशन (यूएसपी) के रूप में भी मान्यता दी है। उन्होंने कहा कि मिजोरम की अदरक आकार में भले छोटी होती है, लेकिन इसकी उच्च गुणवत्ता और औषधीय गुण इसे बाजार में विशेष पहचान दिलाते हैं। मुख्यमंत्री ने किसानों की आय बढ़ाने और टिकाऊ खेती को बढ़ावा देने के लिए कच्ची अदरक बेचने के बजाय उसके प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धन पर ध्यान देने की आवश्यकता बताई।

उन्होंने जानकारी दी कि राज्य सरकार ने डोनर मंत्रालय के सहयोग से सतत खेती और फसल कटाई के बाद प्रबंधन (पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट) परियोजना शुरू की है। इसके तहत मिजोरम के सबसे बड़े अदरक उत्पादक जिले चाम्फाई में चार आधुनिक अदरक प्रसंस्करण इकाइयां स्थापित की जा रही हैं। इस परियोजना के लिए डोनर मंत्रालय ने 30.13 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की है।

इस पहल से लगभग 20,000 अदरक उत्पादक परिवारों को लाभ मिलने और करीब 100 रोजगार सृजित होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने इसके लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार अदरक तेल और अन्य प्रसंस्कृत उत्पादों जैसे उच्च मूल्य वाले उत्पाद विकसित करने की दिशा में भी काम कर रही है।

निर्यात को बढ़ावा देने के लिए नेशनल कोऑपरेटिव एक्सपोर्ट्स लिमिटेड (एनसीईएल) को किसानों और उत्पादकों को निर्यात प्रक्रियाओं तथा बाजार तक पहुंच के संबंध में प्रशिक्षण देने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। किसानों के हित में मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि वर्तमान खरीफ सीजन से मिजोरम में प्रधानमंत्री आशा (पीएम-आशा) मूल्य समर्थन योजना लागू की जा रही है। इसके तहत अरहर (तूर), तिल और सूरजमुखी फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर की जाएगी।

सरकार ने अरहर (तूर) का एमएसपी 84.50 रुपये प्रति किलोग्राम, तिल का 103.46 रुपये प्रति किलोग्राम और सूरजमुखी का 83.43 रुपये प्रति किलोग्राम निर्धारित किया है। इन फसलों की खरीद नेफेड द्वारा मिजोरम कृषि विपणन बोर्ड के सहयोग से निर्धारित संग्रह केंद्रों पर की जाएगी। किसानों को भुगतान सीधे डीबीटी (प्रत्यक्ष लाभ अंतरण) के माध्यम से उनके बैंक खातों में भेजा जाएगा, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित होगी और बिचौलियों की भूमिका समाप्त होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की मौजूदा एमएसपी योजनाओं के अलावा अब केंद्र सरकार द्वारा तीन और फसलों को मूल्य समर्थन मिलने से किसानों को अतिरिक्त सुरक्षा और बेहतर बाजार अवसर उपलब्ध होंगे। उन्होंने किसानों, किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ), सहकारी समितियों और संबंधित विभागों से इन योजनाओं और परियोजनाओं को सफल बनाने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में करीब 250 लोगों ने भाग लिया, जिनमें किसान, एफपीओ प्रतिनिधि, सहकारी समितियों के सदस्य और विभिन्न जिलों के अधिकारी शामिल थे। कार्यक्रम के बाद एनसीईएल की ओर से अदरक निर्यात जागरूकता कार्यशाला भी आयोजित की गई।

 

Tags: Lalduhoma , Aizawl , Mizoram , Chief Minister of Mizoram , Zoram Nationalist Party , Zoram Peoples Movement

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD