Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

पाकिस्तान के खिलाफ जीत हमें जबरदस्त आत्मविश्वास देगी : ईशान किशन

Ishan Kishan, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, T20 World Cup 2026, ICC T20 World Cup 2026, ICC Mens T20 World Cup, ICC Mens T20 World Cup 2026
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलंबो , 15 Feb 2026

Last updated on: Feb 16, 2026, 15:45 IST

भारत ने रविवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 27वें मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ 61 रन से शानदार जीत दर्ज की। इसी के साथ टीम इंडिया ने 'सुपर-8' में जगह बना ली है। ताबड़तोड़ 77 रन की पारी खेलने वाले ईशान किशन को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया, जिनका मानना है कि यह जीत टीम को जबरदस्त आत्मविश्वास देगी।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए। इस पारी में ईशान किशन ने 40 गेंदों में 3 छक्कों और 10 चौकों के साथ 77 रन की पारी खेली, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 25 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तानी टीम 18 ओवरों में महज 114 रन पर सिमट गई। इस टीम के लिए उस्मान खान ने सर्वाधिक 44 रन बनाए, जबकि शाहीन अफरीदी ने नाबाद 23 रन की पारी खेली।

ऐतिहासिक जीत के बाद ईशान किशन ने कहा, "भारत बनाम पाकिस्तान का मैच हमेशा खास होता है, सिर्फ हमारे लिए नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए। पाकिस्तान के खिलाफ जीत हमें जबरदस्त आत्मविश्वास देगी और हम इसी मोमेंटम को आगे जारी रखना चाहेंगे। " उन्होंने कहा, "यह पिच शुरुआत में इतनी आसान नहीं थी। 

ऐसे में आपको खुद पर भरोसा रखते हुए अपनी ताकत पर फोकस करना पड़ता है। मेरी कोशिश थी कि उन्हें मेरी तरफ ज्यादा से ज्यादा रन लेने पर मजबूर करूं। मैंने अपनी ऑफ-साइड बल्लेबाजी पर काफी काम किया है। मैं बस चीजों को सरल रखना चाहता था। मेरे दिमाग में स्पष्ट था कि अगर हम 160–170 रन बना लेते हैं, तो यह हमारे लिए अच्छा स्कोर होगा।" 

पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट हासिल किए। ईशान ने कहा, "जब शाहीन अफरीदी गेंदबाजी कर रहे थे, तब मुझे नहीं लगा कि तेज गेंदबाजों को पिच से बहुत मदद मिल रही है, लेकिन जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या ने उन दो ओवरों में जिस तरह गेंदबाजी की, वह वाकई शानदार थी।"

 

Tags: Ishan Kishan , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , T20 World Cup 2026 , ICC T20 World Cup 2026 , ICC Mens T20 World Cup , ICC Mens T20 World Cup 2026

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD