Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में उद्योग हितैषी नीतियों के साथ आगे बढ़ रहा हरियाणाः डॉ. अमित अग्रवाल

उद्योगों के लिए हरियाणा बेहतरीन कनेक्टिविटी और बाजार तक आसान पहुंच कर रहा प्रदान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 Feb 2026

Last updated on: Feb 16, 2026, 15:19 IST

हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने मजबूत आर्थिक आधार और उद्योग हितैषी नीतियों को रेखांकित करते हुए कहा कि हरियाणा देश के प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत’ के विजन को धरातल पर उतारने के लिए तैयार है। हरियाणा निरंतर अपने निवेशकों के लिए बेहतर नीतियां बना रहा है और उन्हें लागू भी कर रहा है। 

उन्होंने कहा कि उद्योगों के मद्देनजर हरियाणा बेहतरीन कनेक्टिविटी और बाजार तक आसान पहुंच प्रदान करता है। डॉ. अग्रवाल शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने उद्योग जगत के लीडर्स  और हितधारकों का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा एक स्पष्ट रोडमैप के साथ आगे बढ़ रहा है, ताकि निवेश और उद्यम के लिए देश के सबसे आकर्षक गंतव्यों में अपनी स्थिति को और मजबूत किया जा सके। 

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में उद्योग हितैषी नीतियां बनाई जा रही है और प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि बेहतर सकल घरेलू उत्पाद के साथ हरियाणा की विकास दर लगातार राष्ट्रीय औसत से अधिक रही है। 

देश के कुल भौगोलिक क्षेत्र का केवल 1.3 प्रतिशत और आबादी का 2.1 प्रतिशत हिस्सा होने के बावजूद, राज्य देश के कुल जीएसटी संग्रह में लगभग 7.1 प्रतिशत का योगदान देता है। उन्होंने कहा कि यह हरियाणा की मजबूत आर्थिक नींव और उच्च मूल्य संवर्धन क्षमता का प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में प्रति व्यक्ति आय की वास्तविक वृद्धि भी लगातार राष्ट्रीय औसत से अधिक रही है। राज्य की प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय औसत से 70 प्रतिशत से अधिक है। डॉ. अग्रवाल ने आगे कहा कि हरियाणा की भौगोलिक स्थिति उसकी सबसे बड़ी संरचनात्मक ताकतों में से एक है। 

देश की राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के नजदीक स्थित होने के कारण हरियाणा बेहतरीन कनेक्टिविटी और बाजार तक आसान पहुंच प्रदान करता है। राज्य के सभी जिले राष्ट्रीय राजमार्गों या चार-लेन एक्सप्रेसवे से जुड़े हैं और कोई भी जिला गुरुग्राम या दिल्ली से तीन से चार घंटे से अधिक दूर नहीं है।

इसके अलावा, पूरा राज्य तीन प्रमुख अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों—नई दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के 300 किलोमीटर के दायरे में आता है, जिससे वैश्विक बाजारों तक तेज पहुंच सुनिश्चित होती है। हरियाणा ने विभिन्न क्षेत्रों में मजबूत औद्योगिक इकोसिस्टम विकसित किए हैं, जिनमें एनसीआर क्षेत्र में ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रिक वाहन क्लस्टर, अंबाला में मेडिकल डिवाइस, पानीपत में वस्त्र, बहादुरगढ़ में चमड़ा और फुटवियर, कई जिलों में फूड पार्क तथा उभरते उद्योगों को समर्थन देने के लिए आईएमटी सोहना में नई पीढ़ी का इलेक्ट्रॉनिक्स क्लस्टर शामिल है।

डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार सरल नियमों, बेहतर आधारभूत संरचना और निवेशक केंद्रित प्रशासन के माध्यम से कारोबार सुगमता को और बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

Tags: Dr Amit Kumar Agarwal , Commissioner and Secretary , Industries and Commerce Department , Haryana Admin , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD