Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

अफ्रीकी देशों ने हरियाणा के साथ बहु-क्षेत्रीय सहयोग बढ़ाने में दिखाई गहरी रुचि

कौशल विकास, उद्यमिता, औद्योगिक निवेश, कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, आईटी, पर्यटन के क्षेत्र में की जाएगी साझेदारी

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Rao Narbir Singh, 39th Surajkund International Crafts Mela 2025, Surajkund International Crafts Mela, Surajkund Mela, Surajkund, Faridabad, Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फरीदाबाद , 13 Feb 2026

Last updated on: Feb 14, 2026, 15:51 IST

फरीदाबाद के सूरजकुंड में शुक्रवार को आयोजित हरियाणा–अफ्रीका रणनीतिक साझेदारी बैठक के दौरान विभिन्न अफ्रीकी देशों के राजदूतों एवं उच्चायुक्तों ने हरियाणा के साथ कौशल विकास, उद्यमिता, औद्योगिक निवेश, कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, आईटी, पर्यटन और सांस्कृतिक सहयोग के क्षेत्रों में साझेदारी को और मजबूत करने की इच्छा व्यक्त की। अफ्रीकी देशों और हरियाणा सरकार के सहयोग से इन क्षेत्रों में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

 अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों ने हरियाणा सरकार की नीतियों, डिजिटल प्रणालियों और औद्योगिक सुगमता तंत्र की सराहना करते हुए भविष्य में ठोस सहयोग का भरोसा जताया। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रतिनिधियों को भरोसा दिलाया कि हरियाणा सरकार हर स्तर पर सहयोग और समर्थन प्रदान करेगी ताकि व्यापारिक साझेदारी के क्षेत्रों को मजबूती मिल सके।

दक्षिण अफ्रीका के प्रतिनिधि मिस्टर पीटर सैक ने हरियाणा के साथ कौशल एवं उद्यमिता आधारित कार्यक्रमों, पर्यटन विकास, युवाओं को कौशल आधारित रोजगार उपलब्ध कराने तथा फूड प्रोसेसिंग उद्योग से जुड़े क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की इच्छा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में संयुक्त पहल दोनों पक्षों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी।

तंजानिया की हाई कमिश्नर मिसेज अनीश कपूफि ने हरियाणा और तंजानिया के बीच पूर्व से स्थापित साझेदारियों का उल्लेख करते हुए कहा कि हरियाणा के किसान तंजानिया में कृषि, व्यापार, खनन, विनिर्माण तथा प्लाईवुड उद्योग में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों क्षेत्रों के बीच पारंपरिक सहयोग भविष्य में भी और अधिक सशक्त रूप से आगे बढ़ेगा और दोनों पक्ष मिलकर नए अवसर विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

रवांडा की हाई कमिश्नर मिस जैकलिन मुकांगीरा ने हरियाणा के सिंगल विंडो सिस्टम और औद्योगिक स्वीकृति प्रक्रिया की तीव्र एवं पारदर्शी व्यवस्था की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह निवेशकों के लिए अत्यंत अनुकूल वातावरण प्रदान करता है। 

उन्होंने हरियाणा में रवांडा के निवेशकों के लिए विशेष अवसरों का उल्लेख करते हुए जी-टू-जी और व्यापारिक बैठकों के लिए औपचारिक आमंत्रण भी दिया। घाना के हाई कमिश्नर प्रोफेसर क्वासी ने कहा कि अफ्रीकी देशों में कॉफी का व्यापक उत्पादन होता है और कॉफी प्रोसेसिंग तथा मार्केटिंग के क्षेत्र में हरियाणा द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं।

उन्होंने सीया बटर (Shea Butter) के व्यापार को लेकर हरियाणा के साथ सहयोग बढ़ाने की इच्छा जताई। साथ ही उन्होंने हरियाणा सरकार के डिजिटल सिस्टम और आईटी इन्फ्रास्ट्रक्चर की प्रशंसा करते हुए इन क्षेत्रों में संयुक्त कार्य करने में गहरी रुचि व्यक्त की।

युगांडा की हाई कमिश्नर प्रोफेसर जॉयस ने कहा कि पिछले छह वर्षों में भारत में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने हरियाणा की उल्लेखनीय प्रगति देखी है। उन्होंने प्राकृतिक संसाधन आधारित उद्योगों और विनिर्माण क्षेत्र में हरियाणा के साथ सहयोग बढ़ाने की इच्छा व्यक्त की। 

उन्होंने यह भी बताया कि युगांडा भारतीय नागरिकों को एक माह का नि:शुल्क वीज़ा ऑन अराइवल प्रदान करता है और हरियाणा के उद्यमियों व युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में कार्य एवं निवेश के लिए आमंत्रित किया। मिस्र (इजिप्ट) के योजना एवं आर्थिक सहयोग मंत्रालय की डिप्टी चीफ ने कहा कि हरियाणा ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय विकास किया है। 

उन्होंने कहा कि मिस्र और हरियाणा के बीच व्यापारिक एवं सांस्कृतिक संबंध पहले से ही मजबूत हैं, जिन्हें औद्योगिक सहयोग, पर्यटन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के माध्यम से नई दिशा दी जा सकती है। बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों ने एक स्वर में कहा कि हरियाणा की प्रगतिशील नीतियां, तेज़ निर्णय प्रणाली और निवेश अनुकूल वातावरण अफ्रीकी देशों के साथ दीर्घकालिक और परिणामकारी साझेदारी के लिए मजबूत आधार प्रदान करते हैं।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Rao Narbir Singh , 39th Surajkund International Crafts Mela 2025 , Surajkund International Crafts Mela , Surajkund Mela , Surajkund , Faridabad , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD