Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

यूएसए ने रचा इतिहास, टी20 वर्ल्ड कप में किसी एसोसिएट टीम ने नहीं किया था ऐसा

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, T20 World Cup 2026, ICC T20 World Cup 2026, ICC Mens T20 World Cup, ICC Mens T20 World Cup 2026, USA, Netherlands
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 13 Feb 2026

Last updated on: Feb 14, 2026, 13:09 IST

एमए चिदंबरम स्टेडियम में नीदरलैंड को 93 रन से रौंदकर यूएसए ने इतिहास रच दिया है। यूएसए टी20 वर्ल्ड कप में रनों के अंतर से सबसे बड़ी जीत दर्ज करने वाली एसोसिएट टीम बन गई है। निर्धारित 20 ओवरों में यूएसए ने 6 विकेट खोकर 196 रन बनाए। इसके जवाब में नीदरलैंड की टीम 15.5 ओवरों में महज 103 रन पर सिमट गई।

यूएसए से पहले टी20 वर्ल्ड कप में एसोसिएट टीमों के लिए सबसे बड़ी जीत का अंतर नेपाल के नाम था, जिसने साल 2024 में हांगकांग के विरुद्ध 80 रन से जीत दर्ज की थी। वहीं, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में स्कॉटलैंड की टीम इटली के खिलाफ 73 रन से जीत हासिल कर चुकी है। साल 2016 में अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को 59 रन से हराया था।

साल 2022 में नामीबियाई टीम श्रीलंका के विरुद्ध 55 रन से जीत दर्ज कर चुकी है। यह इंटरनेशनल क्रिकेट में नीदरलैंड्स पर यूएसए की पहली जीत है। इससे पहले उसे पिछले 6 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। इनमें 3 वनडे और इतने ही टी20 मैच शामिल हैं। शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में यूएसए की सलामी जोड़ी के रूप में कप्तान मोनांक पटेल ने शायन जहांगीर के साथ 2.5 ओवरों में 27 रन की साझेदारी की। 

जहांगीर 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद मोनांक पटेल ने सैतेजा मुक्कमल्ला के साथ दूसरे विकेट के लिए 37 गेंदों में 55 रन की साझेदारी की। मोनांक 22 गेंदों में 36 रन बनाकर आउट हुए, जबकि सैतेजा ने 51 गेंदों में 4 छक्कों और 5 चौकों के साथ 79 रन की पारी खेली। शुभम रंजने ने 24 गेंदों में नाबाद 48 रन बनाए। 

विपक्षी खेमे से बास डी लीडे ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए। इसके जवाब में नीदरलैंड की टीम 15.5 ओवरों में 103 रन पर सिमट गई। इस टीम के लिए बास डी लीडे ने सर्वाधिक 23 रन बनाए, जबकि कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने 20 रन टीम के खाते में जोड़े। यूएसए की तरफ से हरमीत सिंह ने 4 विकेट और शैडली वैन शाल्कविक ने 3 विकेट हासिल किए।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , T20 World Cup 2026 , ICC T20 World Cup 2026 , ICC Mens T20 World Cup , ICC Mens T20 World Cup 2026 , USA , Netherlands

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD