Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए एस.आई.आर.-2026: सी.ई.ओ. पंजाब द्वारा घर-घर गणना चरण को समय से पहले पूरा करने के लिए ई.आर.ओज़. का सम्मान राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने ‘टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0’ की समीक्षा की एलपीयू में वैश्विक अनुभव और उद्योग-एकीकृत शिक्षण के साथ आर्किटेक्चर एवं प्लानिंग कार्यक्रमों के लिए प्रवेश शुरू हरचंद सिंह बरसट ने सभी को 5-5 पौधे लगाने और संभालने के लिए किया प्रेरित विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल बैग वितरित किए फार्मासिस्ट भर्ती घोटाले में तरुण चुग ने कठोरतम कार्रवाई की माँग की बागवानी योजनाओं का लाभ हर किसान तक पहुँचाना सुनिश्चित करें अधिकारी : मोहिंदर भगत कैबिनेट मंत्री ने सरकारी स्कूलों के 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए ₹10,000 करोड़ का नया कर्ज़ लेकर पंजाब को आर्थिक बर्बादी की ओर धकेल रही है मान सरकार : सुखजिंदर सिंह रंधावा राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा के समावेश का आह्वान किया सेवा सहकारी समितियों को बढ़ावा देने एवं रोजगार सृजन के लिए प्रशासक ने चंडीगढ़ सहकारिता नीति-2026 का शुभारंभ किया 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए सीनियर सहायक को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार बरिंदर कुमार गोयल द्वारा मोगा ज़िले में 105.49 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाएं लोकार्पित ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने गांव मीमसा में एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले हॉकी एस्ट्रोटर्फ का निर्माण कार्य शुरू करवाया* हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायज़ा हम युवाओं के साथ, युवाओं के मुद्दे देश के मुद्दे- अरविंद केजरीवाल अमन अरोड़ा द्वारा लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए सुदृढ़ डेटा सुरक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने पर जोर पीएम मोदी के आवास घेराव के विरोध में बीजेपी ने चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेराव विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने पांच गांवों को पानी की टंकी समर्पित की भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा भारतीय संस्कृति, समरसता और सेवा का जीवंत प्रतीक: नायब सिंह सैनी

 

अभिनय के साथ पूरा किया एमबीबीएस का सपना, श्रीलीला ने सोशल मीडिया पर साझा कीं तस्वीरें

Tollywood, Entertainment, Actor, Actress, Cinema, Movie, Telugu Films, Sreeleela
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 13 Feb 2026

Last updated on: Feb 14, 2026, 12:58 IST

साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री श्रीलीला ने एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। उन्होंने अभिनेत्री साई पल्लवी की तरह अभिनय के साथ-साथ एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर ली। अभिनेत्री कई सालों से मेडिकल की पढ़ाई के साथ फिल्मों में काम कर रही थीं। श्रीलीला ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर ग्रेजुएशन समारोह की तस्वीरें पोस्ट कीं।

अभिनेत्री ने मैरून गाउन पहना हुआ है। कुछ तस्वीरों में वे ग्रेजुएशन डिग्री ले रही हैं, तो परिवार और बैचमेट्स के साथ पोज दे रही हैं। श्रीलीला ने लिखा, "एक बड़ा मुकाम। यह यात्रा आप सबका साथ थी, चाहे जानकर या फिर अनजाने में। यह जगह मेरी शांति बन गई, जहां मैं खुद रह सका। आपकी लड़की ने वाद निभाया। यह सिर्फ डिग्री नहीं, बल्कि आगे बढ़ने, विश्वास करने, आंसू बहाने, हिम्मत दिखाने और खुद को मजबूत बनाने की कहानी है।"

अभिनेत्री ने आगे अपने परिवार, दोस्तों और टीम को धन्यवाद दिया, जिन्होंने परीक्षाओं के समय श्रीलीला का साथ दिया। उन्होंने लिखा, "जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया। उन सभी का दिल से शुक्रिया। क्लासमेट्स और फैंस का भी शुक्रिया, जिनकी मुस्कान और प्रोत्साहन ने मुझे आगे बढ़ाया। इस अध्याय ने मुझे विनम्र और मजबूत बनाया है। 

अब खुद को फिर से पेश करती हूं। आपकी स्नेहपूर्वक, डॉ. श्रीलीला।" बता दें कि अभिनेत्री की ग्रेजुएशन सेरेमनी 10 फरवरी को हुई थी, जिसके बाद से ही सेरेमनी की कुछ तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे थे। शुक्रवार को अभिनेत्री ने पोस्ट कर आधिकारिक जानकारी दी। पोस्ट शेयर करने के बाद श्रीलीला के इंडस्ट्री के दोस्तों और साथी कलाकारों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और कमेंट सेक्शन में प्यार और शुभकामनाओं की बौछार कर दी। 

कई लोगों ने हार्ट और फायर के इमोजी कमेंट किए। अभिनेत्री राशि खन्ना, ध्वनी भानुशाली और रेमो डिसूजा ने लिखा, "बधाई हो डॉक्टर।" श्रीलीला कई सालों से फिल्मों में काम कर रही हैं और साथ ही मेडिकल की पढ़ाई भी जारी रखी थी। पिछले छह सालों में उन्होंने शूटिंग के व्यस्त शेड्यूल के बीच पढ़ाई का संतुलन बनाए रखा। आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई और मुंबई की डीवाई पाटिल यूनिवर्सिटी से उन्होंने एमबीबीएस की डिग्री हासिल की।

 

Tags: Tollywood , Entertainment , Actor , Actress , Cinema , Movie , Telugu Films , Sreeleela

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD