Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

भटियात में खुलेगी स्किल यूनिवर्सिटी, राज्य सरकार ने की प्रदान अनुमति - कुलदीप सिंह पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष ने राइजिंग स्टार पब्लिक स्कूल के मेधावी किए पुरस्कृत

Kuldeep Singh Pathania, Speaker of Himachal Pradesh, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंबा, (चुवाड़ी) , 13 Feb 2026

Last updated on: Feb 14, 2026, 11:58 IST

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि भटियात विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित स्किल यूनिवर्सिटी की स्थापना के लिए राज्य सरकार ने अनुमति प्रदान कर दी है तथा लेटर ऑफ इंटेंट भी जारी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस महत्त्वपूर्ण संस्थान के स्थापित होने से युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगी। 

इससे न केवल कौशल विकास को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। विधानसभा अध्यक्ष आज राइजिंग स्टार पब्लिक स्कूल, चुवाड़ी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह ‘एक्सीलेंसिया–2025,सेलिब्रेटिंग द अचीवर्स ऑफ टुमॉरो’ में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।

कुलदीप सिंह पठानिया ने अपने संबोधन में भटियात विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित बनाने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि स्किल यूनिवर्सिटी की स्वीकृति युवा वर्ग से किए गए वायदे को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे युवाओं को आधुनिक तकनीकी- औद्योगिक एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण प्राप्त होगा तथा क्षेत्र में स्वरोजगार और उद्यमिता को भी बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि स्किल यूनिवर्सिटी की स्थापना से भटियात विधानसभा क्षेत्र शिक्षा हब के रूप में विकसित होगा और प्रदेश के अन्य क्षेत्रों के लिए भी एक मॉडल बनकर उभरेगा। विधानसभा अध्यक्ष ने साथ में यह भी कहा कि भटियात विधानसभा क्षेत्र में सिविल कोर्ट, वन मंडल कार्यालय खोला जाना प्रस्तावित है। 

उन्होंने कहा कि इन कार्यालयों के खुलने से क्षेत्रवासियों को आवश्यक सेवाओं के लिए लंबी दूरी तय करने की आवश्यकता नहीं रहेगी। कुलदीप सिंह पठानिया ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि शिक्षा की लौ समाज को सशक्त बनाने का बुनियादी आधार है। 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के एक सौ से अधिक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबद्ध करने का लिया गया निर्णय ऐतिहासिक है। इस निर्णय से विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की शैक्षिक प्रतिस्पर्धा में भाग लेने के अधिक अवसर प्राप्त होंगे तथा शिक्षा की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा। 

उन्होंने इस दौरान जारी विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का उल्लेख भी अपने संबोधन में किया। विधानसभा अध्यक्ष ने इससे पहले दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने वर्ष भर विविध आयामी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए। कुलदीप सिंह पठानिया ने स्कूल की सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए 31 हजार की धनराशि देने का एलान किया। 

विधानसभा अध्यक्ष को निदेशक राइजिंग स्टार शिक्षण समूह राजीव सूरी, अध्यक्ष विद्यालय प्रबंधन समिति जगन चाढक तथा प्रधानाचार्य उषा चाढक ने शाल- टोपी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उषा चाढक ने स्वागत संबोधन रखते हुए विद्यालय की विभिन्न महत्वपूर्ण गतिविधियों की जानकारी भी साझा की। स्कूल के विद्यार्थियों ने इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब समां बांधा। 

सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम कृष्ण चंद चेला, पूर्व अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी विजय कंवर, पूर्व जिला महासचिव राजीव कौशल, पूर्व उपाध्यक्ष नगर पंचायत सुरेंद्र चाढक, उपमंडल दंडाधिकारी मनीष सोनी, पुलिस उप अधीक्षक शेर सिंह, वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन, खंड विकास अधिकारी अनिल गुराडा, अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर, नरेन्द्र चौधरी, परवेश ठाकुर तथा विभिन्न विभागीय अधिकारियों सहित स्कूल के विद्यार्थी और उनके अभिभावक तथा स्थानीय गण मान्य लोग इस अवसर पर उपस्थित रहे।

 

Tags: Kuldeep Singh Pathania , Speaker of Himachal Pradesh , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD