Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

सी जी सी यूनिवर्सिटी में ‘राइजिंग पंजाब समिट’ का भव्य आयोजन

पंजाब की तरक्की पर शिक्षा, कृषि, खेल और राजनीति से जुड़ी प्रमुख हस्तियों ने साझा किए विचार

CGC Jhanjeri, Chandigarh Group Of Colleges, Satnam Singh Sandhu, Rashpal Singh Dhaliwal, Jhanjeri, CGC Jhanjeri Campus, Gurmeet Singh Khudian, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Hans Raj Hans
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 13 Feb 2026

Last updated on: Feb 14, 2026, 11:09 IST

पंजाब की विकास गति को तेज करने और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से दुबई इंटरनेशनल बिजनेस द्वारा सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली में ‘राइजिंग पंजाब समिट’ का सफल आयोजन किया गया। सम्मेलन में शिक्षा, कृषि, खेल, राजनीति, धर्म और स्वास्थ्य क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया।

मुख्य अतिथि  गुरमीत सिंह खुडिया पंजाब कैबिनेट मंत्री, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं डेयरी विकास  ने अपने संबोधन में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर बल दिया और पशुपालन जैसे सहायक व्यवसायों को पंजाब की प्रगति का प्रमुख आधार बताया। पूर्व सांसद एवं प्रसिद्ध गायक हंस राज हंस  ने भी अपने विचार साझा करते हुए सामाजिक चेतना में कला और संगीत की भूमिका पर प्रकाश डाला।

सम्मेलन में भाई हरपाल सिंह (हेड ग्रंथी, श्री फतेहगढ़ साहिब),  ज्ञानी  हरप्रीत  सिंह , करतार  सिंह , गुरप्रीत  घुग्गी , डॉ  रमन  दीप  कौर , रणदीप  सिंह , गिल रौंता  तथा जरनैल  सिंह  सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। वक्ताओं ने पंजाब के सामाजिक-आर्थिक ढांचे को मजबूत बनाने के लिए सामूहिक जिम्मेदारी और नवीन विचारों की आवश्यकता पर चर्चा की।

अंतरराष्ट्रीय “फादर ऑफ एजुकेशन” सम्मान से सम्मानित सीजीसी यूनिवर्सिटी के संस्थापक चांसलर रशपाल  सिंह  धालीवाल  ने कहा कि शिक्षा एक प्रगतिशील समाज की नींव है। ऐसे मंच विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों के नेताओं से जोड़कर उनमें पंजाब की उन्नति के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं। 

मैनेजिंग डायरेक्टर अर्श  धालीवाल  ने कहा कि पंजाब में हर क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। ‘राइजिंग पंजाब समिट’ के माध्यम से सार्थक संवाद की शुरुआत करना हमारा उद्देश्य है, जो युवाओं और समाज के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आए। 

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों और फैकल्टी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

Tags: CGC Jhanjeri , Chandigarh Group Of Colleges , Satnam Singh Sandhu , Rashpal Singh Dhaliwal , Jhanjeri , CGC Jhanjeri Campus , Gurmeet Singh Khudian , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Hans Raj Hans

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD